Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
घर में लगाइये ये 10 रंग-बिरंगे मशरूम
आज लोग अपने घरों में पेड़ पौधों की जगह पर मशरूम लगाने लगे हैं। मशरूम लगाना आसान है और जेब पर भी भारी नहीं पड़ता। मशरूम को उगाने में ज्यादा महनत की भी जरुरत नहीं है। क्या आपने कभी मशरूमिंग शब्द के बारे में सुना है। मशरुम बहुत जल्दी उगते हैं वो भी बिना केयर के।
हर तरह के मशरूम को खाया नहीं जा सकता है क्योंकि वे जहरीले होते हैं, पर कुछ मशरूम को आप गार्डेन में लगा कर उसका सेवन भी कर सकते हैं। आज कल तो वैसे भी मशरूम बहुत महंगे हो गए हैं। आप घर में रंग-बिरंगे और चमकदार प्रजाति के मशरूम लगा कर अपने अडोसी-पड़ोसी को जला सकते हैं क्योंकि यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

पिक्सी पारासोल
इन मशरूक का रंग पानी की तरह है जिनमें से कुछ मशरूम खाने लायक भी होते हैं। पर कई मशरूम जहरीले भी होते हैं तो जरा ध्यान दें।

फोलियोटा एसपी
यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला नारंगी रंग का मशरूम है। यह ज्यादातर पेड़ की लकड़ी पर या उमस भरी जगहों पर पाया जाता है।

स्कार्लेट हुड
इनके लाल रंग की वजह से यह काफी पहचान में हैं।

पिंक मायसीना एसपी
यह कई रंगों में उपलब्ध हैं। पर यह पिंक कलर का मशरूम आपके ड्राइंग रूम के सेंटर टेबल पर बहुत अच्छा लुक देगा।

मारासिमस एसपी
इस प्रजाति के कई मशरूम खाने लायक होते हैं, तो आप इन्हें अपने किचन गार्डेन में उगा सकती हैं।

मायसीना
यह एक छोटे छाते की तरह लगते हैं। यह चमडे़ के रंग के होते हैं, आप इन्हें अपने दूसरे पौधों के साथ उगा सकते हैं।

पोलोजियोटिस
यह मशरूम एक रंगीन फूल की तरह लगते हैं।

रमारिया एसपी
अपने पीले रंग की वजह से इसे गोल्डन कोरल मशरूम भी बोला जाता है। इसकी 200 प्रजातियां हैं जिनमें से कुछ खाने वाली भी हैं।

प्लीरोबेल्ला
यह मशरूम सफेद रंग के होते हैं जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इनकी बॉडी बहुत ही संवेदनशील होती है। कई जगहों पर यह मशरूम खाये भी जाते हैं।

ऑर्ज मशरूम
इनके शरीर पर कांटे होने की वजह से इनसे कुछ लोग नापसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications