Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
अपने घर में लगाइये 10 तरह के कैक्टस
यदि आप कैक्टस को ऐसा पेड़ समझते हैं जो केवल रेगिस्तान में उगता है तो, आप अपने बगीचे और घर में लगाये जाने वाला एक सुंदर और अद्भुत पौधा खो रहे हैं। आप कैक्टस के पौधे को सौंदर्यात्मक तरीके से अपने घर में भी सजा सकते हैं। नर्सरी में ऐसे कई कैक्टस उपलब्ध हैं जो कि खास घर में सजाने के लिये मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर पिनकुषन को ही ले लीजिये, जब यह पौधा अपने पूरे जोश में होता है तब इसके सुंदर खिले फूल मन मोह लेते हैं।
कैक्टस की खास बात यह होती है कि इसको उगाना बहुत ही आसान होता है। इन्हें पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती, इन्हें कठोर सूरज की रौशनी की जरुरत होती है। चाहे कोई भी मौसम हो कैक्टस सारे मौसमों को झेलने की क्षमता रखता है। कुछ
कैक्टस प्लांट आप गमले में लगा सकते हैं, तो कुछ आप केवल जमीन पर ही उगा सकते हैं। आपका घर जितना कैक्टस प्लांट से सुंदर दिख सकता है उतना और किसी पौधे को लगा कर नहीं दिख सकता। यहां पर कुछ तरक के कैक्टस दिये जा रहे हैं, जो आपके घर को अनोखा लुक प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

पिनकुषन कैक्टस
इस कैक्टस के फूल बहुत ही मखमली होते हैं, जो कि झुंड में उगते हैं। इस पौधे को बिल्कुल भी मेंटेनेंस की आवशयकता की जरुरत नहीं पड़ती।

बिवेअर टेल कैक्टस
इस कैक्टस पर बनी पैड नुमा संरचना ऊदबिलाव के पूंछ की याद दिलाता है। इस पौधे के फूल पैच में उगते हैं।

बॉल कैक्टस
यह कैक्टस देखने में बॉल की तरह लगते हैं, जिनपर खूब सारे कांटे लगे होते हैं। यह घर को सजाने के लिये सबसे उपयुक्त पौधे होते हैं। इन्हें डायरेक्ट सनलाइट अच्छी नहीं लगती इसलिये इन्हें अंधेरे में रखें।

रेनबो कैक्टस
यह रंग बिरंगे फूलों वाले कैक्टस होते हैं।

फेयरी कैसल
यह कैक्टस फेयरी टेल के महल की तहर दिखाई देती है, जिसमें छोटे बडे़ टावर होते हैं। आप इन्हें बगीचे में भी उगा सकते हैं और गमले में भी।

हावर्थिया कैक्टस जिबरा
यह कैक्टस घर में लगाने के लिये सबसे उपयुक्त है क्योंकि इसे उगने के लिये ज्यादा लाइट की जरुरत नहीं पड़ती।

सीरियस पेरूविआनस
इस कैक्टस की व्याख्या करना थोड़ा मुश्किल है। हांलाकि यह बडी़ तेजी के साथ ग्रो करते हैं और इनके फूलों को ज्यादा केयर देने की आवश्यकता नहीं होती।

जायंट सगुरो
यब बहुत ही बडा़ पेड़ होता है। आप इन्हें कमरों के कोने में लगा सकते हैं।

जिमनोकैल्शियम
यह पौधा अकेले में उगता है। आप इन्हें छोटे गमलों में उगा सकते हैं।

इचनोफेसिस
इस कैक्टस के फूल गुच्छो में उगते हैं जिन्हें ड्राइंगरूम की सेंटर टेबल पर रखने से घर की शोभा बढ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications