Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घर पर पौधे की कैसे करें देखभाल?
घर चाहे छोटा हो या फिर बड़ा, अगर आपको पेड़-पौधे लगाने का शौक है तो, आप किसी भी तरीके से अपने घर के अदंर बाहर उसे लगा ही लेगीं। हर घर में एक छोटा सा बगीचा होना जरुरी है, जिससे जब आप थकी हारी अपने घर पर आएं तो हरी-हरी पत्तियों को देख आपका दिल खुश हो जाए। घर के अदंर या अपनी बालकनी पर गमले में पौधा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। वे पौधे जिनकी देखभाल करना आसान है केवल उन्हें ही अपने गमले में लगाएं। आइये जानते हैं घर पर लगाए गए पौधों को उगाने के लिये कुछ जरुरी टिप्स-
ऐसे रखें अपने पौधे का ख्याल-

1. धूप- जब भी पौधा खरीदे तो अपने फूल बेचने वाले से पूछ लें कि इसे दिनभर में कितनी सूरज की रौशनी चाहिये। भारी पत्तियों वाले पौधो को थोड़ा अधिक पानी की जरुरत पड़ती है।
2. खाद- पौधों को बढने के लिये खाद की जरूरत पड़ती है। इसलिये पौधों को उनका जरुरी पोषण खाद के माध्यम से दें। लेकिन हर पौधों की जरुर अलग-अलग होती है तो इसके लिये अपने माली से सलाह लेना ना भूलें।
3. कटिंग- गमले में लगे पौधों की कटिंग करने से उनकी लंबाई बढ़ती है और पीली पत्तियों को साफ कर देने से पौधे में कीट भी नहीं लगते। पौधों की कटिंग तभी करें जब उनकी अच्छी ग्रोथ हो रही हो, इससे उनमें सड़ान नहीं पैदा होगी।
4. पत्तियों की सफाई- पौधों पर लगी पत्तियों को साफ करने के लिये गीले कपड़े का प्रयो करें। इससे धूल-मिट्टी दूर रहती है और उन पर कीट नहीं लगते। साथ ही पौधे को अच्छी-खासी धूप भी मिल जाती है। फर्न जैसे पौधों पर आप पानी का स्प्रे कर सकती हैं।
5. बडे़ पौधों को दूसरे गमले में शिफ्ट करें- जब पौधे बड़े होने लगते हैं तो उनकी जड़ों को बढ़ने के लिये ज्यादा जगह चाहिये। तो ऐसे में पौधों को पुराने वाले गमले से निकाल कर नए और बड़ै गमले में शिफ्ट कर देना चाहिये नहीं तो गमला फट सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
