Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ठंड में ऐसे करें फेंस गार्डनिंग
गार्डनिंग के जरिए आप अपने अहाते को खूबसूरत और आकर्षक दिखा सकते हैं। ठंड के समय में आप कई तरह से अपने गार्डन को खास दिखा सकते हैं। फेंस गार्डनिंग इन्हीं में से एक है। इसमें बाड़ा या चहारदीवारी भी आपके गार्डन का हिस्सा बन जाता है। बाड़े के जरिए आप अपने गार्डन को अलग-अलग कर सकते हैं। फेंस गार्डनिंग न सिर्फ आपके गार्डन को स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि इसके आवरण का भी काम करता है। अगर आप थोड़ा समय देने और मेहनत करने के लिए तैयार हैं तो आप फेंस गार्डनिंग को और भी आकर्षक बना सकते हैं। डिजाइनर गार्डन को पसंद करने वालों के बीच फेंस गार्डनिंग काफी लोकप्रिय है।
फेंस गार्डनिंग आपके गार्डन को चहारदीवारी तक फैलाकर इसके सौंदर्य को और भी बढ़ा देगा। अगर आपके पास गार्डन के लिए जगह कम है तो फिर फेंस गार्डनिंग सबसे अच्छा रहेगा। इससे गार्डन की लंबाई बढ़ जाएगी, जिससे यह ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखेगा। फेंस गार्डनिंग का एक और व्यवहारिक पहलू यह है कि आप चहारदीवार का इस्तेमाल कर अपने गार्डन में काफी जगह बचा सकते हैं। आइए हम आपको ठंड में अलग-अलग तरह के फेंस गार्डनिंग के बारे में बताते हैं। आप गार्डन की जगह के अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।

लकड़ी का बाड़ा: फेंस गार्डनिंग के लिए लकड़ी के बाड़े का इस्तेमाल करना एक परंपरागत तरीका है। यह काफी सस्ता और असान होता है। यही वजह है कि इसे काफी पसंद किया जाता है। अगर आप अपने घर के पिछले हिस्से को अभ्यारण्य जैसा बनाना चाहते हैं, तो लकड़ी का बाड़ा इसके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
चेन लिंक बाड़ा: अगर पैसे के साथ-साथ उपयोगिता पर भी विचार किया जाए तो चैन-लिंक बाड़ा सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह आपके फेंस गार्डनिंग को खास और आकर्षक बना देगा। ठंड के दौरान गार्डन में पौधों को उगाने के लिए इस फेंस गार्डनिंग को सबसे अच्छा माना जाता है।
पिकेट स्टाइल का बाड़ा: गार्डन लवर द्वारा पिकेट स्टाइल फेंस को हर समय पसंद किया जाता है। कॉटिज स्टाइल में बने मकान में तो सफेद रंग के पिकेट का बाड़ा गजब का प्रभाव पैदा करता है। अगर आप आपने गार्डन को ठंड के फूलों से सजाना चाहते हैं तो पिकेट स्टाइल का बाड़ा सबसे अच्छा रहेगा।
पीवीसी विनाइल का बाड़ा: पीवीसी विनाइल का बाड़ा काफी टिकाऊ होता है। यही वजह है कि धीरे-धीरे यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें खर्चा भी काफी कम आता है। साथ ही इसके जरिए आप अपने गार्डन को पालतू जानवरों से बचा कर रख सकते हैं।
पौधों का बाड़ा: अगर आप अपने गार्डन में हरियाली ही हरियाली चाहते हैं, तो फिर पौधों का बाड़ा आपके लिए ठीक रहेगा। यह आपके गार्डन को और अधिक नेचुरल लुक देगा। इसके लिए जरूरी है कि आप ठंड के मौसम के पौधों का चुनाव करें।
बांस का बाड़ा: बांस के बाड़े का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। अगर आपको सुरक्षा की ज्यादा फिक्र नहीं है तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मोटे बांस को हॉरिजंटल स्थापित करें और इसे काट कर इसमें छोटे फूल के पौधे लगाएं।
धातु का बाड़ा: अगर आप चाहते हैं कि आपके पूरे बाड़े पर पौधे चढ़ जाएं तो इसके लिए धातु के बाड़े का इस्तेमाल करें। यह मजबूत होने के साथ-साथ काफी लंबे समय तक चलता है। साथ ही इसका रखरखाव भी बहुत आसान होता है। यही वजह है कि फेंस गार्डनिंग के लिए इसे आदर्श माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
