Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
ठंड में नाजुक फूलों को ऐसे रखें सुरक्षित
गार्डनिंग के लिए बहुत अधिक धैर्य और दृढ़ता की जरूरत होती है। इसके अलावा ठंड के समय अपने गार्डन पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। कोमल पौधे एक बार पाला पड़ने से भी बर्बाद हो सकते हैं। ठंड के समय में नाजुक फूल को सुरक्षित रखना एक मुश्किल काम है, लेकिन अगर आप अपने गार्डन को कुछ समय देंगे तो नाजुक फूलों को बचाना मुश्किल नहीं रह जाएगा।
ऐसे कई गार्डनिंग टिप्स हैं, जिसकी मदद से आप ठंड के समय में नाजुक फूलों को बचाकर रख सकते हैं। पर आप नाजुक फूलों को बचाने के लिए कौन सा तरीका अपनाएं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके इलाके में ठंड कितनी पड़ती है। फूलों पर न सिर्फ ठंड का असर पड़ता है, बल्कि ठंड के मौसम में चलने वाली हवाओं से भी फूल को नुकसान पहुंचता है। नाजुक फूल निश्चित रूप से ठंड के मौसम से प्रभावित होगें। आप थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देकर अपने गार्डन को पूरे ठंड में रंगीन बनाकर रख सकते हैं।
फूलों के लिए सही तापमान और उन्हें पाले से बचाना बहुत जरूरी होता है। कुछ ऐसा करें जिससे ठंड के समय में फूलों को पर्याप्त इंसुलेशन मिले। सामान्य आड़ भी आपके पौधों को पर्याप्त सुरक्षा दे सकता है। आइए हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताते हैं, जिसपर आप अमल कर सकते हैं। यानी इस बार आपको अपने गार्डन के नाजुक फूलों के बारे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आवरण : ठंड के कठोर प्रभाव से पौधे को बचाना बेहद जरूरी होता है। पौधों पर आवरण चढ़ाने से फूलों को ठंड और हवा के सीधे हमले से बचाया जा सकता है। आवरण चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं फूल की पंखुड़ियों को नुकसान न पहुंचें।
गमले में पौधे लगाना : अगर आप गमले में पौधे लगाते हैं तो आप फूल वाले पौधों को ऐसी जगह पर रख सकते हैं जहां वह ठंड से प्रभावित नहीं होगें। गार्डनिंग का यह टिप्स इस भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप पौधों को धूप में भी रख सकते हैं।
घर के अंदर रखें : ठंड के समय में नाजुक फूलों को सुरक्षित रखने का एक तरीका यह है कि आप इसे घर के अंदर रखें। इससे आपके कमरे की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
सही समय पर उठाएं कदम : अगर आप ठंड के दौरान अपने नाजुक फूलों को बचाना चाहते हैं तो अपनी योजना पर ठंड के आने से पहले ही अमल करना शुरू कर दें। जब ठंड आपके दरवाजे पर खड़ी हो और तब आप पौधों को ठंड से बचाने की कोशिश करेंगे तो तब तक बहुत देर हो जाएगी। इससे आपके सारे फूल नष्ट हो सकते हैं।
अस्थाई ग्रीनहाउस : अस्थाई ग्रीनहाउस ठंड के समय नाजुक फूलों को सुरक्षित रखने का एक अच्छा रास्ता है। अगर आप ग्रीनहाउस पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं चाहते हैं तो आप साधारण हूपस्टाइल ग्रीनहाउस का चुनाव भी कर सकते हैं। इसे पीबीसी पाइप और विसक्वीन के जरिए बनाया जा सकता है।
पौधों को ढंक दें : अगर आपको लगता है कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है तो नाजुक फूलों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे पूरी तरह से ढंक दें। इसके लिए आप पुराने कंबल या तिरपाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सूरज की रोशनी के लिए इसे समय—समय पर हटाना न भूलें।
ठंड से पहले करें फर्टिलाइजर का इस्तेमाल : यह बहुत जरूरी है कि ठंड के दो महीने पहले से ही आप अपने पौधों में फर्टिलाइजर देना बंद कर दें। साथ ही बड़े पैमाने पर पौधों की कटाई छंटाई भी न करें। इससे आपके गार्डन में नए फूल नहीं खिलेंगे।
कार्डबोर्ड का करें इस्तेमाल : ठंडी हवा से बचाने के लिए आप पौधों को कार्डबोर्ड से ढंक सकते हैं। इसके बीच के हिस्से में कुछ पत्ते और पेपर डाल दें। ठंड के समय नाजुक फूलों को बचाने का एक अहम पहलू है।



Click it and Unblock the Notifications











