Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस की डेस्क पर रखें ये लकी प्लांट
ये बात तो हम सभी मानते हैं कि यदि घर के अंदर हरे पौधे लगा दिये जाएं तो रूम पूरा फ्रेश बना रहता है। हरे पौधों को लगाने से दिल और दिमाग दोनों ही खुश रहता है और साथ में कमरा सुंदर दिखता है। इसी तरह से क्या आपने कभी सोंचा है कि यदि ऑफिस में भी पौधे होते तो कितना अच्छा होगा। ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने दिन का आधे से ज्यादा हिस्सा गुजारते हैं। इस दौरान आपको स्ट्रेस, टेंशन और तनाव से गुजरना पड़ता है।
तो अब समय आ गया है कि आप एक छोटे चेंज से गुजरें, जो कि आपकी ऑफिस लाइफ में थोड़ा बहुत अंतर ला सके। कोशिश कीजिये कि आप जहां पर बैठते हैं, वहां कि डेस्क पर एक पौधा रख दें। पौधा, कैसा और कौन सा होना चाहिये, इस बात पर थोड़ा गौर जरुर करें। माना जाता है कि ऐसे कई इनडोर प्लांट हैं, जिन्हे घर या ऑफिस डेस्क पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और काम में सफलता मिलती है। आज कल तो ऑफिस में पौधे रखने का चलन बहुत तेजी से बढ गया है।
अगर आप भी अपनी ऑफिस डेस्क पर पौधे सजाना चाहते हैं, तो कोई ऐसा वेसा पौधा लगाने के बजाए लकी प्लांट लगाएं जिससे आपकी किस्मत चमक जाए। आइये जानते हैं कुछ इसी तरह के पौधों के बारे में-

बैंबू
फेंग शुई के अनुसार बैंबू का पेड़ रखने से किस्मत और पैसा आता है। इसे डेस्क पर रखने से मानसिक तनाव कम होता है, कलात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास बढता है।

जेड प्लांट
इसे अपनी डेस्क में रखें क्योंकि यह ऑफिस में समृद्धि बढाएगा। इसका मतलब है कि यह जिस तरह से बढता है उसी तरह से आपको भी ऑफिस में बढने का मौका दिलाएगा।

एरीका पाल्म
खूबसूरत दिखने वाला यह पौधा अक्सर घरों के अंदर लगाया जाता है, जिसे आप अपने घरों में भी रख सकते हैं। इससे रूम के अंदर की वायु शुद्ध हो जाती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है।

चाइनीज मनी ट्री
इस पौधे का नाम पचीरा एक्वाटिक है। यह पौधा फेंग शुई के हिसाब से सबसे अच्छा माना जाता है।

मोथ ऑर्किड
यह फूल बल्ब के सामने उड़ते हुए कीडे़ के समान दिखाई देते हैं। जिससे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हम कभी अंधेरे में डगमगाएंगे नहीं और प्रकाश के करीब जाने से डरेंगे नहीं।

मनी प्लांट
यह बहुत ही आम सा पौधा है, यह आपके लिये लकी साबित हो सकता है क्योंकि यह अच्छी सेहत, लंबे जीवन, पैसा और समृद्धि लाने का संकेत देता है। यह आपके जीवन में पैसों की भरमार करेगा।

स्नेक प्लांट
बताया जाता है कि स्नेक प्लांट अपने चारों ओर से जहरीली गैसों को खींच लेता है। यह आपके ओर प्राकृतिक साफ हवा फैलाने में मदद करेगा।

ड्रासाइना
यह आपके ऑफिस के लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है क्यूंकि फेंगशुई के अनुसार इसमें लकड़ी और आग के तत्व हैं। यह आपकी ऊर्जा को प्रोत्साहित करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
