Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
घर में लगाइये मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे

घर में मच्छरों को होना समझ लीजिये आपके आस पास बीमारियां फटक रही हों। एक मच्छर के काटने से आपको जानलेवा बीमारी जैसे डेंगू और मलेरिया हो सकता है। शहरों में दिन पर दिन मच्छरों का आतंक छाता जा रहा है इसलिये जरुरी है कि आप खुद को बचाने का पूरा प्रयास करें।
घर में स्प्रे करें और उनसे बचने के लिये क्वाइल आदि का प्रयोग करें। क्योंकि ये सब उपाय केवल केमिकल के और कुछ भी नहीं हैं तो ऐसे में आप अपने बगीचे या घर में कुछ ऐेसे पौधे लगा सकते हैं, जिनसे मच्छरों का आंतक खत्म किया जा सकता है। मच्छरों को भगाने के लिये ऐसे पौधे आपके आसपास ही मौजूद हैं।
तुलसी, गेंदा, रोजमेरी और लौंग कुछ ऐसे ही पौधों के उदाहरण हैं। इन्हें लगा कर आप मच्छरों से भी बच जाएंगे और आपके पैसे भी नहीं खर्च होगें साथ ही आप केमिकल्स के प्राभाव से भी बचे रहेगें। तो आइये जानते हैं इन पौधो के बारे में-

गेंदा
गेंदे का फूल बहुत ही आम फूल है और यह हर घर में पाया जाता है। इसकी गंध बहुत तीखी होती है इसलिये यह मच्छरों को दूर भगाने में सहायक होती है।

सिट्रोनेला
यह एक घास है जिसमें से नींबू की तरह सिट्रस की खुशबू आती है।

तुलसी
हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरुर होता है। इसकी तेज खुशबू मच्छरो को परेशान कर देती है और वे भाग जाते हैं।

हार्समिंट
यह एक तरह का मिंट पौधा है जिसमे से कसैली गंध आती है। इसको लगा कर आप मच्छरों को दूर रख सकते हैं।

विडालपर्णास
इस पौधे में मच्छरों को भगाने वाले क्वाइल और स्प्रे से कहीं ज्यादा कैमिकल होता है।

लेमन बाल्म
यह दिखने में पुदीने के पौधे की तरह लगता है लेकिन इसमें नींबू की महक आती है। इस पौधे को घर में रखें या बाहर लगाएं, आपको पूरा फायदा होगा।

लेवेंडर
इस पौधे की खुशबू बड़ी तेज होती है इसलिये यह मच्छरों को भगाने का बड़ा काम कर सकती है।

रोजमेरी
इस पौधे के कई स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। यह एंटी बैक्टीरियल होता है और गार्डन में लगाने पर मच्छर और कीट दोनों का ही सफाया होता है।

लौंग
इस मसाले में बहुत तेज खुशबू होती है, जिसको सूंघने से मच्छर ज्यादा देर तक नहीं टिकते।



Click it and Unblock the Notifications
