Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
किचन गार्डन मे ऐसे उगाएं लहसुन
महंगाई कितनी तेजी से बढ़ रही है और सब्जियों के दाम आसमान छू रहें हैं। ऐसे में किचन गार्डन का महत्व काफी बढ़ जाती है। आप थोड़ी मेहनत के जरिए खूबसूरत किचन गार्डन हासिल कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको ताजी सब्जियां हासिल हो जाएंगी। साथ ही यह स्वाद में भी लाजवाब होगा। बाजार में ताजी चीजें कहां मिलती हैं, पर किचन गार्डन आपकी सेहत के साथ—साथ अपके पैसों का भी ख्याल रखेगा। किचन गार्डन के जरिए आप पैसे भी बचा सकते हैं।
किचन गार्डन को तैयार करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आज की आधुनिक जीवनशैली में बहुत बड़ा गार्डन तैयार करना संभव नहीं। आप कुछ हर्ब और जरूरी पौधे लगाने के बारे में ही विचार करें। अगर आप अपने बालकनी में कुछ पौधे लगाएंगे तो इससे घर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। कुछ साधारण कदम उठा कर आप अपने किचन गार्डन को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले आप जगह और सब्जी का चयन करें। आप अपने किचन गार्डन में जो चीजें उगा सकते हैं, उनमें लहसुन सबसे अच्छा रहेगा। खाना बनाने में लहसुन का विशेष महत्व होता है। इसलिए इसे अपने किचन गार्डन में जरूर लगाएं। आइए हम आपको किचन गार्डन में लहसुन उगाने के तरीके के बारे में बताते हैं।

1. कब लगाएं लहसुन
अगर आप अपने किचन गार्डन में लहसुन उगाना चाहते हैं तो सबसे पहले इनकी रोपाई का समय तय करें। ठंड का समय हालांकि लहसुन उगाने के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। इसे आप ठंड से कुछ महीने पहले लगाएं जब जमीन काफी सूखी होती है। प्रतिकूल मौसम में लहसुन लगाना बहुत फायदे का सौदा साबित नहीं होता है।
2. सही समय पर करें रोपाई
जमीन के सख्त होने से पहले ही अपने किचन गार्डन में लहसुन रोप दें, ताकि यह जड़ पकड़ सके। ठंड के समय में हरी कोपलें नजर आने लगेंगी जो कि अच्छा संकेत है। अगर आप कुछ साधारण तरीका अपनाते हैं तो लहसुन उगाना काफी सरल हो जाता है। लहसुन उगाने से पहले आपको मिट्टी को तैयार करना होगा। किचन गार्डन में बड़ी मात्रा में लहसुन उगाने के लिए उर्वर मिट्टी आवश्यक है।
3. सावधानी से करें चुनाव
लहसुन लगाने से पहले इसकी वैराइटी का चुनाव कर लें। लहसुन में हार्डनेक और साफ्टनेक वैराइटी होती है। हार्डनेक वैराइटी का डंठल मोटा होता है और इसका ऊपर का हिस्सा घुंघराला होता है। वहीं साफ्टनेक लहसुन में जवा की संख्या ज्यादा होती है। लहसुन उगाने के लिए सबसे बड़े जवा का प्रयोग करें। बड़े जवा से ही बड़ा लहसन पैदा होगा।
4. ऐसे करें रोपाई
लहसुन के जवा को ऐसे रोपें ताकि इसकी गांठ ऊपर की दिशा में हो। सारे जवा की रोपाई के बाद सतह को समतल बना दें। अगर आप एक से ज्यादा वैराइटी उगाने के बारे में सोच रहें हैं तो इसे अलग—अलग लगाएं।
5. ठीक से ख्याल रखें
सिर्फ रोपाई कर देना ही काफी नहीं। लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए इसका अच्छे से ख्याल रखना पड़ता है। विशेष तौर पर खाद और पानी को लेकर। लहसुन में दिन में कम से कम दो बार खाद डालें। खाद के तौर पर आप फिश इमल्शन और केल्प सॉल्युशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि लहसुन को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, पर इसे पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर दें। अगर सतह एक इंच अंदर तक सूखा हो तो इसमें पानी डालें।
6. कटाई
लहसुन की कटाई उस समय की जाती है, जब पांच—छह हरी पत्तियां हों। आप इसकी कटाई गर्मी या ठंड की शुरुआत में कर सकते हैं। इसके बाद पत्ती सहित इसके बड़े—बड़े गुच्छे बनाकर लटका दें।



Click it and Unblock the Notifications
