Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
गर्मियों में लगाइये ये फूल
गर्मियां तेजी से आ रही हैं। यही समय है जब आप अपने बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। बगीचे में सुदंर और रंग-बिरंगे फूलों से न केवल आपका बगीचा ही खिल उठेगा बल्कि आपके कमरे तक भी अच्छी खुशबू आएगी। अगर आप सोंच नहीं पा रहे हैं कि कौन सा फूल इन गर्मियों के दिनों में लगाएं तो, अच्छा होगा कि आप यह आर्टिकल पढे़। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें गर्मियों में आसानी से लगाया भी जा सकता है और ये देखने में सुंदर भी लगेगें।
गर्मियों में लगाने के लिये कई प्रकार के फूल मिल जाएंगे जैसे, गेंदा, गुड़हल, सूरजमुखी या डहलिया आदि। ये आसानी से उग भी जाते हैं और ज्यादा देखभाल भी नहीं चाहते। सूरजमुखी के बारे में तो आप जानते ही होगें कि ये फूल कड़कती गर्मी भर खिले रहते हैं, बस आपको इन्हें अच्छी तरह से पानी देना होगा और कभी - कभार शेड में रखना होगा। तो आइये देखते हैं-

बाल्सम
यह फूल गर्मियों की शुरुआत में ही लगा दिये जाते हैं क्योंकि ये गर्मियों के मध्य तक भी फूलते हैं।

डहलिया
ये तरह-तरह के रंग में आते हैं जिन्हें बगीचे में लगाने से गर्मियों में रौनक आ जाएगी। इन्हें लगाते वक्त ध्यान रखें कि इन्हें तेज सूरज की रौशनी में न रखें।

ग्लेडियोलस
ये सितारे के आकार के फूल लाल, पिंक, हरे, नीले और पीले रंग में मिल जाएंगे।

गेंदा
यह सबसे ज्यादा घरों में दिखते हैं, इनकी महक बहुत अच्छी होती है। इनसे घरों को सजाया भी जाता है।

ओलियंडर
गर्मियों में इनकी देखभाल करना बहुत ही आसान है। ये पिंक, लाल, बैगनी, पीले और सफेद रंगों में मिल जाएंगे। यह बहुत ही जहरीले होते हैं इसलिये जरा ध्यान रखें।

पोटिंटेला
यह बहुत ही आम सा फूल है। इसका पौधा आराम से लग जाता है।

स्मोक बुश
यह बहुत ही अलग तरह का फूल है जिसके फूल कई रंगों में आते हैं। इसके पौधों को गीली मिट्टी में और ढेर सारी धूप में ही लगाएं।

समरस्वीट
इस फूल की खुशबू बहुत ही प्रभावित करती है। इसे गीली मिट्टी में लगाइये।

गुड़हल
आप तरह-तरह के रंगों के फूल गार्डन में लगा सकत हैं।

सूरजमुखी
सूजरजमुखी बहुत ही आसानी से उगने वाले पौधे हैं, साथ ही जब इन्हें सूरज की धूप मिलती है तो इन्हें देखते ही बनता है।



Click it and Unblock the Notifications