Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बगीचे से कैसे भगाएं चूहों को?
हम में से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें घर में पालतू जानवर पालने का बहुत शौक है लेकिन आप यह नहीं चाहते होंगे कि आपके बगीचे में चूहों का आतंक हो। जब बात चूहों की आती है तो हम में से उन्हें कोई नहीं पालना चाहता होगा। ऐसा इसलिये क्योंकि ये ना तो हमारे कपड़ों को छोड़ते हैं और ना ही फर्नीचरों को। यानी की यह हमारा बहुत नुकसान करते हैं। अगर आपके बगीचे में चूहे हैं तो आपको खतरा हो सकता है कि वे कहीं घर में ना आ जाएं। इसके लिये आप को हम कुछ सुझाव देंगे जिससे आप बगीचे में पैदा होने वाले चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

बगीचे से ऐसे दूर भगाइये चूहों को-
1. अगर आप अपने बगीचे में कूडे़ का डब्बा रखते हैं तो उसे ढंक कर रखें। इसके अलावा यदि कूड़ा गीला है यानी की, सडे़ हुए फल या सब्जियां पड़ी हैं तो ध्यान रखें की उसमी गंध बाहर ना आ पाए।
2. बगीचे से बेकार की पड़ी लकड़ी, जंग लगे लोहे के समान आदि जो कि इन छोटे छोटे जानवारों को दावत देते हैं, उनको तुरंत ही दूर करें। अगर इन्हें रखना भी है तो इसे साफ सुथरा रखें।
3. बगीचे के आस पास के दरवाजे, खिडकियों और पाइप आदि पर कोई बड़ा या छोटा छेद हो उसे तुरंत ही क्ले आदि से बंद कर दें जिससे चूहें उससे आने जाने का रास्ता ना बना सके।
4. अगर चूहे आपके घर में घुसते हैं तो उसे पकडने के लिये चूहे दानी को पूरे बगीचे में रखें। उसके बाद उन्हें बाहर जा कर दूर कहीं छोड़ दें।
5. यदि आप चूहो को पकड़ने के लिये रसायनिक दवा रखते हैं तो अब से विटामिन डी3 से बनी प्राकृतिक दवा रखें, जिससे घर में भी किसी को नुकसान नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
