Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ठंड में उगाना हो टमाटर तो अपनाएं ये तरीके
टमाटर दुनिया के सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। लाल रंग का यह फल दुनिया के अधिकांश स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद तीखा और मीठा होता है। गर्मी के समय को टमाटर उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। टमाटर को उगाने के लिए गर्म माहौल और बड़ी मात्रा में सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। ठंड के समय बाजार में जो टमाटर मिलते हैं, उन्हें केमिकल के इस्तेमाल या हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से उगाया जाता है। इनमें टमाटर का प्राकृतिक स्वाद नहीं मिलता है।
ठंड के दौरान आप घर के पिछले हिस्से में टमाटर उगा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल काम है। ठंड में टमाटर उगाने के लिए काफी सावधानी बरतनी होती है। वैसे यह बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है और आपको ठंड के मौसम में टमाटर उगाने में मजा भी आएगा। आप को समय और मेहनत की जरूरत पड़ेगी और बदले में आपको स्वादिष्ट टमाटर मिलेगा। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे आपको ठंड में टमाटर उगाने में मदद मिलेगी।

रोशनी: टमाटर उगाने के लिए बहुत अधिक रोशनी की जरूरत होती है। ठंड के समय सूरज की रोशनी टमाटर के लिए पर्याप्त नहीं होती है। टमाटर को बड़ी मात्रा में सूरज की रोशनी चाहिए, खासकर शुरुआती चरण में। ऐसे में सैप्लिंग पर हर दिन 10 से 12 घंटे कृत्रिम रोशनी दें। अगर पौधों को सही मात्रा में रोशनी मिलेगी तो इसका विकास तेजी से होगा। जब पौधा सैप्लिंग स्टेज में परिपक्व हो जाए तो इसे गार्डन के उस हिस्से में लगाएं जहां सूरज की सबसे ज्यादा रोशनी आती हो। अगर आप अपने ग्रीन हाउस में टमाटर उगा रहे हैं तो फिर आपको कृत्रिम रोशनी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मिट्टी को गर्म रखें: गर्म वातावरण में टमाटर अच्छे से उगता है। ठंड के दौरान मिट्टी ज्यादा गर्म नहीं रहती है। गर्मी प्रदान करने के लिए आप पौधे को इंसुलेटिंग पदार्थ से ढंक दें। ऐसा तैयारी के चरण में आवश्यक रूप से करना चाहिए। आप इंसुलेटर के तौर पर सामान्य प्लास्टिक सीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मिट्टी को अपनी गर्मी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। इससे टमाटर का पौधा आसानी से बढ़ सकेगा।
गहराई में डालें बीज: जैसा कि पहले बताया गया कि टमाटर को उगने लिए गर्म वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए सैप्लिंग को थोड़ी गहराई में करें। गहराई इतनी हो कि सिर्फ ऊपर की पत्तियां ही मिट्टी से बाहर आ सके। इसके जरिए आप ठंड स्वस्थ टमाटर उगा सकेंगे। यह तरीका अपनाने के दौरान सैप्लिंग को बहुत पास—पास न डालें। इससे पौधे के विकास में रुकावट आने का खतरा पैदा हो जाता है।
सोच समझ कर डाले सड़ी घास: मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के लिए किचन गार्डनिंग में सड़ी घास की जो परत डाली जाती है, उसका इस्तेमाल टमाटर उगाने के दौरान सही समय पर करें। इससे मिट्टी की गुणवत्ता भले ही बढ़ जाती हो, पर साथ ही मिट्टी की गर्मी भी कम हो जाती है। ठंड के दौरान तो वैसे भी मिट्टी में ज्यादा गर्मी नहीं होती, वहीं सड़ी गली घास की परत डालने से पौधों के बढ़ने में रुकावट आ सकती है। इसलिए पौधा जब पूरी तरह से बड़ा हो जाए तभी यह परत डालनी चाहिए।
विभिन्न प्रकार के टमाटर उगाएं: टमाटर कई प्रकार के होते हैं। आप चाहें तो एक ही समय में 3—4 तरह के टमाटर उगा सकते हैं। टमाटर तापमान को लेकर काफी संवेदनशील होता है। अलग—अलग तरह के टमाटर उगाकर आप यह भी जान सकेंगे कि उस क्षेत्र के लिए कौन सा टमाटर सबसे अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
