Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
आसानी से कंटेनर में उगाइये इन पौधों को
अगर आपके पास अहाता नहीं है, तो इसका यह मतलब नहीं कि आपके पास एक खूबसूरत गार्डन नहीं हो सकता। वे लोग जो अपार्टमेंट में रहते हैं या ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां की मिट्टी श्रेष्ठ नहीं है, उनके लिए कंटेनर गार्डन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंटेनर गार्डन यानी जिसमें पौधों को छोटे-बड़े गमलों में उगाया जाता है।
ये कंटेनर कई तरह के रंग व आकार प्रकार में आते हैं। आप चाहें तो फूल, सब्जी और हर्ब के लिए अलग-अलग कंटेनर गार्डन बना सकते हैं, या फिर इन सब को मिलाकर अपने गार्डन को और भी मोहक रूप दे सकते हैं।

इंपेटेंस
इंपेटेंस काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह न सिर्फ उगाने में आसान है, बल्कि यह कई रंगों के भी होते हैं। इसे उगाने के लिए कंटेनर में मिट्टी के बजाए सॉइल-लेस मिक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे नियमित रूप से पानी देना चाहिए और सप्ताह में एक बार खाद भी डालना चाहिए।

बिगोनिया
आमतौर पर बिगोनिया सफेद, गुलाबी, पीला और लाल रंग का होता है। हालांकि इसके आकर्षक फूल और पत्ती के कारण इसके कई हाइब्रिड भी बनाए गए हैं। बाहर की ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल जलवायु में इसे पूरे साल उगाया जा सकता है। वहीं घर में इसे उगाने के लिए संतुलित वातावरण की जरूरत होती है।

गेंदा फूल
बीज डालने के 45 से 50 दिन के बाद गेंदा फूल पूरी तरह से खिल जाता है। इसे घर के अंदर मार्च अंत या अप्रैल की शुरुआत में लगाएं। जब पाले का खतरा टल जाए तो इसे बाहर कर दें। इसके लिए इस्तेमाल होने वाली मिट्टी में नमी रखें, पर इसे गीला न रखें। साथ ही फूलों के लगातार खिलने के लिए सूखे हुए फूलों को नियमित रूप हटाते रहें।

नागफनी
सजावट के लिए आप विभिन्न प्रकार की नागफनी का एक कंटेनर तैयार कर सकते हैं। इसका रखरखाव बेहद आसान होता है। जिन्हें पौधे उगाने के बारे में जानकारी न हो उनके लिए यह एक आदर्श पौधा हो सकता है।

लेटस
अगर आप अपने कंटेनर गार्डन में लेटस उगाएंगे तो आपके पास हरे सब्जी का विकल्प हमेशा रहेगा। ठंडे वातारवरण में लेटस खूब फलता-फूलता है और इसके लिए 6 से 8 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होती है।

गाजर
गाजर का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन में किया जाता है। जैसे- सलाद, सूप, केक आदि में। कंटेनर गार्डन के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसके लिए 10 गुण 10 इंच जगह और 10 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होती है।

जैलपीनो मिर्च
जैलपीनो मिर्च 2 से साढ़े तीन इंच लंबा होता है और इसे तभी खाया जाता है, जब यह हरा होता है। कभी-कभी इसे गहरा लाल होने तक छोड़ दिया जाता है। किसी भी प्रकार के मिर्च को उगाने के लिए आपको करीब 16 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होगी।

टमाटर
कंटेनर गार्डन के लिए टमाटर भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। छोटे आकार के टमाटर के पौधे के लिए 12 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होती है। वहीं स्टैंडर्ड आकार के टमाटर के लिए 24 इंच गहरी मिट्टी की जरूरत होती है।

रोजमेरी
इस पौधे को अलग कंटेनर में लगाना चाहिए। इसे सींचते समय ध्यान रखें कि पानी कंटेनर में न रुके बल्कि बाहर निकलता रहा। ठंड के दौरान इसे घर के अंदर खिड़की से आती सूरज की रोशनी में भी रखा जा सकता है।

तुलसी
ज्यादा पानी देकर तुलसी की पत्तियों और तने को फुला हुआ और रसदार रखें। लेकिन साथ ही फूफूंद का भी ध्यान रखें। तुलसी के कंटेनर को हवादार स्थान पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
