Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सर्दियों में कैसे करें बगीचे के पौधों की देखभाल?
खूबसूरत बगीचा, घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में तापमान में भारी गिरावट, कोहरा, पाला या ओस के कारण गार्डन के पौधे मर जाते है। सर्दियों के दिनों में पौधों का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। अगर आपको पौधों से प्यार है और आप गार्डन को मेंटेन करने में विश्वास रखते है तो सर्दियों में पौधों को खास तरीके से ट्रीट करने की जरूरत है।
अपने गार्डन में सर्दियों के दौरान कई फूलों वाले पौधों जैसे - गेंदा, कैलेंडुला आदि को लगाइए लेकिन उनकी केयर रखिए। सर्दियों के दौरान आपको तापमान में गिरावट के हिसाब से पौधे की देखभाल करनी पड़ती है जैसे - अगर तापमान बहुत ज्यादा है तो पौधों में कम पानी दें और उन्हे छांव में रखें।
कुछ पौधे भयंकर सर्दियों में मुरझा जाते है, जबकि बाकी के सही रहते है। ऐसे पौधों को अलग कर लें और ज्यादा सर्दी होने पर उन्हे शेड में रख लें, पानी कम मात्रा में दें। अगर आप घर में गार्डन बनाते है तो पौधों की देखभाल के बारे अच्छी तरह जान लें ताकि खूबसूरत बगीचा हमेशा आपके घर में बहार लाएं।

आइए जानते है सर्दियों में गार्डन के पौधों की देखभाल करने के टिप्स :
घर में रखें : जब भी सर्दियों में पारा गिरे या बर्फबारी हो, तो पौधों को घर के अंदर रख लें वरना सारे पौधे सर्दी के कारण जल जाते है। नाजुक पौधों को कमरे के अंदर और बाकी के पौधों को बालकनी में रख सकते है। कमरे में रखे जाने वाले पौधों को समय - समय पर धूप दिखाते रहें। इस तरह वह पौधे हमेशा खिले - खिले रहेगें।
गुलाबों का रखें ख्याल : सर्दियों में गुलाब अच्छी तरह खिलते हैं लेकिन इनका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। कोहरे और पाले से गुलाब को बचाना पड़ता है। सर्दियों में होने वाली बारिश भी गुलाब को झुलसा देती है ऐसे में अच्छा होगा इन्हे सर्दियों में अंदर रख लिया जाएं या रात के दौरान किसी पन्नी से ढांक दिया जाएं। इस तरह, गुलाब की देखभाल सर्दियों में की जाती है।
सर्दियों में गार्डन की केयर के एक्ट्रा टिप्स :
1) सर्दियों के आने से पहले गमलों में ठंड के मौसम वाले पौधे लगाएं। जैसे - गेंदा, कैलेंडुला, लिली आदि।
2) सर्दियों में पौधों को पानी सिर्फ एक बार दें।
3) पानी ज्यादा मात्रा में न दें।
4) अगर आपको किसी पौधे को मेंटेन करने में दिक्कत आ रही है तो उसे नर्सरी वाले को दे दें या अपने गार्डन से हटाकर कोई दूसरा पौधा लगा लें।
5) समय - समय पर पौधों को ट्रिम करवाएं।
6) पाला या बर्फबारी के दौरान गमलों वाले पौधों को कमरों में रख लें।
7) हर सप्ताह गमलों को धूप में रखें ताकि उनमें अच्छी तरह धूप लग सकें।
8) बाहर के पौधों पर बर्फबारी के दौरान पॉलीथीन ढांक दें ताकि वह झुलसे या टूटे नहीं।
9) लिली जैसे पौधे बहुत नाजुक होते है उन्हे बार - बार न छुएं और पानी को डालते समय ध्यान दें कि ज्यादा पानी न दें और पानी गंदा न हों।
10) सर्दियों के पौधों के बीजों को इक्ट्ठा कर लें और अगले साल उन्हे फिर से बो दें।



Click it and Unblock the Notifications
