Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बगीचे में चीटियां होने से होता है फायदा ही फायदा
चीटियां ऐसी कीट होती हैं जो आपके बगीचे में सबसे ज्यादा वास करती हैं। चीटियों की संख्या धीरे धीरे कर के अधिक होती जाती है, जिन पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल है। अन्य कीटों के मुकाबले चीटियां आपको बगीचे को हर तरह से फायदा पहुंचाती हैं।
अगर आपके पास भी बड़ा बगीचा है तो, उसमें से चीटियों को बिल्कुल भी न भगाएं। आइये जानते हैं कि नन्हीं चीटियां आपके बगीचे को किस तरह से फायदा पहुंचा सकती हैं।

पहले तो हम देखेंगे कि चीटियों का व्यावहार कैसा होता है। सभी चीटियां कालोनियों में अन्य मादा नस्ल वाली चीटियों के साथ रहती हैं, जिनका काम बाहर से खाना इकत्र करना और अपना घर बनाना होता है। उसी बीच कुद समय के लिये नर और मादा चीटियां संभोग करते हैं, जिसके तुरंत बाद ही नर चींटी की मृत्यु हो जाती है और मादा चींटी के पंख झड़ जाते हैं, जिसके बाद वह दूसरी कालोनी में वास करती है।
अब जानते हैं कि बगीचे में चीटियां हमें कैसे फायदा पहुंचाती हैं-
कुछ तरह की चीटियां जैसे, फायर आंट और कार्पेन्टर आंट, लोगों दृारा पाली जाती हैं क्योंकि यह पौधों की वृद्धी पर असर डालती हैं। जब चीटियां बिल बनाने के लिये मिट्टी की गहरी खुदाई करती हैं, तो वह बगीचे की मिट्टी को हवा और नमी अवशोषित करने में मदद करती है। इससे प्रभावशाली तरीके से पौधे बढ़ते हैं। चीटियों दृारा पत्तियां ला कर जब सड़ जाती हैं, तब वह एक सक्रिय उर्वरक के तौर पर पौधों के लिये काम करती हैं।
चीटियां उन छोटे कीड़ों को भी मारती हैं, जो बगीचे के पौधों के लिये खतरा पैदा कर सकते हैं। खाना इकठ्ठा करने के चलते चीटियां परागण कर के बगीचे में बीज फैलाती हैं। तो अगर आप कई दिनों से अपने बगीचे में चीटियों की लाइन लगते हुए देख रहे हैं, तो उन्हें मारे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
