Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेरी टमाटर की खेती करने के टिप्स
गर्मियां अब आने वाली हैं तो उस हिसाब से आप एक सब्जी बड़ी ही आसानी से अपने अपार्टमेंट या बगीचे में उगा सकती हैं और वह है चेरी टमाटर। चेरी टमाटर हमारे खाने का अहम हिस्सा होता है। अगर आपको बगीचे में बागवानी का ज्यादा अनुभव नहीं है तो आपको इसकी शुरुआत चेरी टमाटर से ही करनी चाहिये। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि आप इसे किसी भी कमले या कंटेनर में लगा सकती हैं। इसके लिये आपको किसी बडे़ से बगीचे की आवश्यकता नहीं है। तो अगर आप बागवानी का शौक रखती हैं तो चेरी टमाटर की खेती करने के टिप्स हम देगें।

चेरी टमाटर की खेती करने के टिप्स
1. बीज की बुवाई: अगर आपके पास बागवानी करने के लिये बगीचा नहीं है तो कोई भी कंटेनर या गमला ले कर उसमें मिट्टी भरें, फिर चैरी टमाटर के बीजों को 1/8 इंच नीचे दबा दें। ऐसे लगाएं नींबू का पेड़
2. रखने की जगह: बीज को गमले में बोने के बाद गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां पर अच्छी सूर्य की रौशनी आ रही हो।
3. जब अंकुर दिखाई दे: कहा जाता है कि जब अंकुर एक या दो इंच ऊपर दिखाई देने लगें तो गमले को टेबल फैन के सामने 10 मिनट के लिये रख दें और पंखे को धीमा कर दें। ऐसा दिन में दो बार करें। पंखे से निकलने वाली हवा पौधे के तने को मजबूत बनाती है।
4. रोपाई: जब गमले में 1-2 दिनों के बाद अंकुर आने लगे तब उसे पुराने गमले से निकाल कर एक बडे़ गमले या जमीन पर लगा दें। और मिट्टी के साथ प्राकृतिक खाद का प्रयोग करना बिल्कुल भी ना भूलें।
5. आखिर में: समय समय पर चैरी टमाटर के पौधों में पानी डलती रहें। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि पौधों की पत्तियों में पानी ना पड़े नहीं तो उनमें भुकड़ी लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
