Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
गर्मियों में बगीचे की कैसे करें देखभाल
जैसे-जैसे गर्मियां नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे बगीचे से प्रेम करने वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्हें डर है कि कहीं वे अपने बगीचे को खो ना दें। गर्मियों में बागवानी करना कोई आसान काम नहीं है, यह एक चैलेंज के रूप में लिया जाना चाहिये। अगर आप नया-नया बागवानी करने वालों में से एक हैं तो, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
आपका बगीचा हमेशा सुंदर बना रहे इसके लिये आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। पौधे पूरी गर्मी हरे-भरे बने रहें और आपकी महनत सफल हो जाए, इसके लिये जानिये कुछ टिप्स।

गर्मियों में बगीचे की कैसे करें देखभाल
1. अपने बगीचे से कीजिये थोड़ी जान पहचान
अगर आप नए नए बागवान बने हैं तो, सबसे पहले अपने बगीचे की पहचान कर लें। पेड़ लगाने की जगह, पानी का कनेक्शन, पौधे की खूबी आदि के बारे में जान लें। यह बहुत ही सिंपल टिप है जो आपको गर्मी के समय बगीचे की बागवानी करने में मदद करेगा।
2. पौधों को तर रखें
गर्मी के समय वातावरण पौधों से सारी नमी खींच लेती है। पौधों की जडों में से पानी सूख जाता है और इससे उन्हें जितना पोषण मिलना चाहिये वह नहीं मिल पाता। मगर लगातार पानी डालने से पौधे हमेशा फ्रेश रहेगें, लेकिन पौधों में पानी उनके जरुरत के हिसाब से ही डालें।
3. पेस्ट कंट्रोल
गर्मियों के दिनों में बगीचे और पेड पौधों को कीट से दूर रखने के लिये प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग करना सही रहेगा। एक कीट लगा पौधा पूरे बगीचे को खराब करने की शक्ति रखता है।
4. पौधों को शेड में रखें
कुछ एक ऐसे पौधे होते हैं जो सूरज की तेज धूप नहीं सक सकते। इन पौधों को बचाने के लिये शेड का प्रयोग करें या फिर उन पौधों को कम धूप वाली जगह पर उठा कर रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
