Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर कैसे उगाएं हरी मिर्च ?
कृषि ने ही लोगों को नदी के किनारे बसने के लिए प्रोत्साहित किया। मनुष्य के इतिहास से पता चलता है कि शुरुआती सभ्यता कृषि से ही पनपी। आज हम उस दौर से काफी आगे आ चुके हैं। आज हम शहरों में आ बसे हैं, जहां गगनचुंबी इमारतें हैं और ट्रेफिक का शोर है। पर हम अकसर गांवों में जाना पसंद करते हैं जहां चारों ओर हरियाली होती है और फिजाओं में एक खुशबू होती है। करारी और चटपटी फ्राई हरी मिर्चें
हरी मिर्च व्यंजन को मसालेदार बनाने का काम करती है और भारत जैसे मिर्च—मसालों के देश में इसका अपना महत्व है। आज हम आपको हरी मिर्च उगाने के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।

गर्म जलवायु : गर्म ट्रापिकल जलवायु हरी मिर्च के लिए सबसे उपयुक्त जलवायु होती है। अगर आप ऐसे जलवायु में नहीं रहते हैं तो अच्छे परिणाम के लिए आपको इंडोर या फिर ग्रीनहाउस का सहारा लेना पड़ेगा।
सूरज की रोशनी : हरी मिर्च के पौधों को गर्मी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होती है। इसलिए हरी मिर्च का पौधा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें सूरज की पूरी—पूरी रोशनी मिले। पौधे ऐसी जगहों पर बिल्कुल न लगाएं जहां रात का तापमान 15 डिसे से नीचे चला जाता हो।
मिट्टी : मिर्च के पौधे को उर्वर मिट्टी में लगाएं। अगर आप गमले में पौधे को लगा रहे हैं तो आर्गेनिक कम्पोस्ट का इस्तेमाल जरूर करें।
बुवाई : मिर्च के बीज को जमीन में कम से कम 3 इंच नीचे डालने की जरूरत होती है। जब पौधे जमीन से बाहर आ जाए तो आप इसे यहां से हटाकर गमले या फिर किसी उपयुक्त जमीन पर लगा दें।
पानी देना : मिर्च उगाने के दौरान पौधों को नियमित रूप से पानी दें। पर ध्यान रखें कि ज्यादा पानी घातक हो सकता है। पौधों में ठंडक आ जाने से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा।
कीटनाशक : मिर्च उगाने के दौरान आपको बीमारी से छुटकारा पाने के लिए किसी तरह के फर्टिलाइजर के इस्तेमाल का झंझट पालने की जरूरत नहीं है। हरी मिर्च में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो बीमारी को दूर रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
