Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
घर पर कैसे उगाएं पालक का पौधा
पालक का साग हर घर में खाया जाता है। कभी इसकी सब्जी बनती है तो कभी इसे दाल के साथ मिक्स कर के लजीज दाल बनाई जाती है। पालक को जरुर खाना चाहिये क्योंकि यह पौष्टिकता से भरी होती है। अगर आप पालक का साग खाने का शौक रखत हैं, तो इसे अपने घर पर ही उगाएं। इसे बडे़ से गमले में उगाइये जिससे आप हर वक्त इसका आनंद ले सकें। पालक को घर पर उगाना बहुत ही आसान है आइये जानते हैं कि पालक को घर पर कैसे उगाया जा सकता है। क्या पालक का जूस, त्वचा को चमकदार बनाता है ?
घर पर कैसे उगाएं पालक का पौधा
1. गमला और जगह चुनें- पालक लगाने के लिये गमला काफी बड़ा होना चाहिये जिससे वह आराम से लग जाए। गमले को सूरज की तेज धूप से दूर रखें साथ ही इसे दूसरे पौधों के पास नही रखें। पालक को ज्यादा धूप की जरुरत नहीं होती। इसे इंफेक्शन से बचाने के लिये इन्हें दूसरे गमलों के पास ना रखें।

2. बीज बोना- बीज को अगस्त के मध्य में बोना चाहिये। फिर यह आठ हफ्तों के अदंर बिल्कुल ठंड में उगेगा। बीज को मिट्टी में दो इंच नीचे बोना चाहिये। आपको पालक क्यों खाना चाहिए?
3. पानी- पालक के पौधे को उगने के लिये नमी की जरुरत होती है। पर इन्हें इतना भी पानी ना दें कि यह सड़ जाए। पानी की सही मात्रा ही दी जानी चाहिये। पौधों को सही तरह से नमी प्राप्त हो इसके लिये पौधे के चारों ओर फूल, फलों की पत्तियों को बिछ़ा दें। इससे अत्यधिक पानी वे सोख लेगें और आपका पौधा खराब भी नहीं होगा। पालक को दिन में दो बार पानी दें।
4. गमले की खाद- पालक के पौधों को अच्छी तरह से उगने के लिये खाद की आवश्यकता पड़ती है। इसलिये उन्हें हर 10 दिन बाद प्राकृतिक खाद ही दें। खाद तब तक डालें जब तक कि वह कटाई योग्य ना हो जाएं। प्राकृतिक खाद में किचन का वेस्ट, गांय का गोबर या फिर अन्य फल और पत्तियों का इस्तमाल किया जा सकता है।
5. कटाई- वैसे पालक के पौधों को उगने में 6 से 8 हफ्ते आराम से लग जाते हैं। आप चाहें तो गमले से केवल पत्तियों को तोड़ सकती हैं या फिर पूरे पौधों को जड़ सहित ही निकाल सकती हैं। पौधों को उस पर फूल लगने से पहले ही काट लेना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
