बंगलौर लालबाग बोटैनिकल गार्डन में लगी मन को खुश कर देनी वाली पुष्प प्रदर्शनी

Subscribe to Boldsky

बंगलौर शहर के लालबाग बोटैनिकल गार्डन में हर साल 15 अगस्‍त यानी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर, देश और विदेश से बेहद खूबसूरत फूलों की प्रजातियों की प्रदशर्नी लगाई जाती हैं। इस पुष्‍प प्रदशर्नी को देखने के लिये सैंकड़ों लोग दूर-दूर शहरों से बंगलौर के लालबाग बोटैनिकल गार्डेन में आते हैं। इस वर्ष भी काफी पुष्‍प प्रेमी यहां पर आए। आइये देखते हैं फूलों की कुछ खास झलकियां।

पैन्ज़ी

पैन्ज़ी

लालबाग फ्लावर शो के दौरान दिखे ये मनमोहक पैन्‍ज़ी फूल।

गेंदा

गेंदा

गेंदे के फूल काफी तेजी से महकते हैं और देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं।

पिटूनिया

पिटूनिया

लाल रंग के पिटूनिया फूल काफी आकर्षक दिख रहे थे।

कोरल डहलिया

कोरल डहलिया

कोरल डहलिया उन सभी फूलों मे से एक थे, जो डिसप्‍ले के लिये रखे गए थे।

नारंगी डहलिया

नारंगी डहलिया

नारंगी रंग के डहलिया, यहां पर खास आकर्षण बनें।

खूबसूरत आकृतियों ने लोगों का मन जीता

खूबसूरत आकृतियों ने लोगों का मन जीता

बैंगलोर के लालबाग गार्डेन में बडे़ ही खूबसूरत आकार के हाथी और महलों का निमार्ण किया गया था, जो कि अलग अलग रंगों के फूलों से बनाए गए थे।

पीले गुडहल और गेंदे के फूल

पीले गुडहल और गेंदे के फूल

यह खूबसूरत नजारा एक ही रंग वाले दो अलग-अलग फूलो की है।

बेहतरीन वॉइलेट फूल

बेहतरीन वॉइलेट फूल

इन्‍हें देख कर हर किसी का मन इन्‍हें तोड़ने के लिये ललचा जाएगा।

रंग बिरंगे फूल

रंग बिरंगे फूल

इन रंग बिरंगे फूलों की छटा देख कर किसी का भी मन कर जाए इन्‍हें तोड़ने का।

बैंगनी रंग के नए फूल

बैंगनी रंग के नए फूल

अगर आपको अपने बगीचे मे लगाने के लिये कुछ सुंदर फूल चाहिये , तो आप इन्‍हें ले सकती हैं।

गुलाबी डहलिया

गुलाबी डहलिया

आपको डहलिया कई खूबसूरत रंगों में मिल जाएंगे। यह एक गुलाबी रंग का डहलिया है।

सफेद और गुलाबी फूल

सफेद और गुलाबी फूल

सफेद और गुलाबी रंग के ये फूल काफी सुंदर दिख रहे थे।

गुलाबी और बैंगनी फूल

गुलाबी और बैंगनी फूल

यहां पर आपको गुलाबी और बैंगनी रंग के अन्‍य फूलों की झड़ी देखने को मिलेगी।

लिलि

लिलि

यह काफी सिंपल और बड़ी ही खूबसूरत फूलों की प्रजाति है।

 

 

English summary

बंगलौर लालबाग बोटैनिकल गार्डन में लगी मन को खुश कर देनी वाली पुष्प प्रदर्शनी

This time around, the number of people who flocked the city to witness this mesmerizing event weren't any less. Let us take a look at some pictures from the show.
Desktop Bottom Promotion