Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन गार्डन के टिप्स
अगर आपको पौधों से प्यार है और आप आर्गेनिक गार्डनिंग करना पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अब जब कि ठंड हमसे विदा हो रहा है और गर्मी दस्तक देने वाला है, ऐसे में आप किचन गार्डन की योजना बना रहे होंगे। पर क्या आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि किचन गार्डन सिर्फ बड़े से किचन बैकयार्ड में बनाया जा सकता है? अगर ऐसा है तो आप गलत हैं। आप छोटी जगह पर भी किचन गार्डन बना सकते हैं। इसके जरिए आप पसंदीदा सब्जी को उगा सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने खाली समय का भी बेहतर उपयोग कर पाएंगे।
यहां हम आपको किचन गार्डन के कुछ टिप्स दे रहे हैं, ताकि आप किचन गार्डन को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें। इन टिप्स के जरिए आप अपने किचन गार्डन को खूबसूरत भी बना सकेंगे।
किचन गार्डन मे ऐसे उगाएं लहसुन

1. थोड़ी प्लानिंग जरूरी है
अगर आप किचन गार्डन के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी प्लानिंग पहले ही कर लें। मसलन आप गार्डन में क्या उगाना चाहते हैं या कहां पर गार्डन बनाना चाहते हैं? वैगरह वगैरह। साथ ही आप यह भी तय कर लें कि आप किचन गार्डन को कितना समय देंगे। अगर आपके पास जगह बहुत कम है तो कंटेनर गार्डन भी अच्छा विकल्प रहेगा।
2. छोटा लेकिन खूबसूरत
अगर आप गार्डनिंग के मामले में नए हैं तो छोटे गार्डन से शुरुआत करें। छोटा गार्डन हमेशा खूबसूरत होता है और यह एक महत्वपूर्ण आर्गेनिक गार्डनिंग टिप्स है। जब आप गार्डन में कुछ लगा रहे हों तो किचन गार्डन टिप्स को अपनाएं और पौधों की सही सैप्लिंग करें। अपने किचन गार्डन की योजना इस तरह से बनाएं ताकि आप इसका रखरखाव अच्छे तरह से कर सकें। यह एक अहम किचन गार्डन टिप्स है, जिसपर आपको अमल करना चाहिए। बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी होने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि आप इसकी देखभाल ठीक तरह से नहीं कर पाएंगे।
3. उपजाऊ पौधे
अपने किचन गार्डन के लिए उपजाऊ पौधे का चुनाव करना महत्वपूर्ण रहता है। पौधों का चयन करत समय किचन गार्डन टिप्स का पालन करना चाहिए और ऐसे पौधों का चयन करना चाहिए जो सीजनल हों। यह पता करें कि कौन सा पौधा गार्डन में लगाया जा सकता है और कौन सा पौधा आपके गार्डन के अनुकूल है। इस बात को तय कर लेने के बाद ही उन पौधों को अपने गार्डन में लगाएं। यह आर्गेनिक किचन गार्डनिंग का अहम टिप्स है।
4. दूसरों से बात करें
हो सकता है आपके किसी मित्र को किचन गार्डन का अनुभव हो। इसलिए उनसे बात करके किचन गार्डन के टिप्स लें। साथ ही आप आर्गेनिक किचन गार्डन के टिप्स के लिए कुछ किताबों की भी मदद ले सकते हैं। इससे आपकी कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
5. क्वलिटी का ध्यान रखें
अपने किचन गार्डन के लिए टूल्स का चयन करते समय क्वालिटी का ध्यान रखें। इससे आपको किचन गार्डन बेहतर तरह से तैयार करने में मदद मिलेगी। अगर आप एक खूबसूरत किचन गार्डन तैयार करना चाहते हैं तो पैसों के बजाय क्वालिटी पर ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
