Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मी के लिए ऐसे तैयार करें अपना गार्डन
ठंड के दौरान हालात बिल्कुल अलग होते हैं। ठंड के बाद आने वाले गर्मी के लिए आपको अपने गार्डन को अलग तरह से तैयार करना होगा। इस दौरान आपको कई बातों को ध्यान रखना होगा। गर्मी का समय गार्डनिंग के लिए अच्छा सीजन माना जाता है और इस मौसम में गार्डनर को काफी मदद भी मिलती है।
आने वाली गर्मी के लिए अपने गार्डन को तैयार करने के लिए आपको ठंड के समय में काफी कुछ करना पड़ेगा। अगर आप गार्डनिंग के मामले में नए हैं तो नीचे लिखी बातें आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। अपने बगीचे के लिए कैसे तैयार करें मिट्टी

1. गार्डन से घास-फूस हटाएं: ठंड के समय आपके गार्डन के कई पौधे मर जाएंगे या मुरझा जाएंगे। ठंड के समय में आप नियमित रूप से गार्डन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे घास-फूस भी अपनी पैठ जमा लेते हैं। इसलिए इन सबको साफ कर लें। अपने गार्डन को अच्छे से साफ करें और सारे मरे हुए पौधों को हटा लें। अगर यह सारी चीजें आपके गार्डन में मौजूद रहेंगी तो आप अपने गार्डन को गर्मी के लिए तैयार नहीं कर पाएंगे। CLICK: अपने बागीचे के लिए बनाएं खुद खाद
2. पानी दें: ठंड के दौरान भले ही नमी ज्यादा रहती है, पर तापमान कम होने से मिट्टी सूख जाती है। इसके अलावा गर्मी में धूप भी काफी तेज होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अभी से ही गार्डन को पानी देना शुरू कर दें। फव्वारे के जरिए गार्डन को पानी देकर आप मिट्टी को पौधा लगाने के लिए तैयार कर सकते हैं। मिट्टी को तैयार करने के लिए आपको दो दिन तक दो या तीन सत्र में गार्डन को पानी देना पड़ेगा।
3. छतरी बनाएं: अगर आपका गार्डन खुले में है तो पौधे गर्मी में झुलस सकते हैं। इसलिए पौधों को गर्मी से बचाने के लिए छतरी बना लें। अच्छे छप्पर बनाने के लिए आप घास का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. इंडोर गार्डन पर दें ध्यान: अगर आपका गार्डन इंडोर है तो यह बात सुनिश्चित करें कि पौधे को ज्यादा से ज्यादा सूरज की रोशनी मिले। गमले के पौधों को बड़ी खिड़की के सामने या बालकनी में रखें, ताकि उन्हें पर्याप्त सूरज की रोशनी मिले। साथ ही आप गमले के पौधों को खुले में भी रख सकते हैं।
5. गर्मी के पौधों की कटाई-छटाई करें: कई ऐसे फूल के पौधे हैं जो गर्मियों में खिलते हैं। गर्मी में खिलने वाला गुलाब इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के पौधे पूरे शबाब पर रहे तो नियमित रूप से इसकी कटाई-छटाई करते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
