Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अच्छी नींद पाने के लिये बेडरूम में लगाएं ये 5 पौधे
आज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में हम इंतना तनाव ग्रस्त हो जाते हैं कि हम ठीक से सो भी नहीं पाते। नींद ना पूरी हो तो हम ठीक से काम भी नहीं कर पातें हैं।
हमारी ज़िन्दगी में नींद का बहुत बड़ा महत्व है। लेकिन आप घबराएं नहीं क्येांकि आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें अपने बेडरूम में लगाने से अच्छी नींद आएगी।
READ MORE: हाइब्रिड गुलाब की देखभाल करें ऐसे
यही नहीं, प्रकृति के करीब होने से भी आपका मन हमेशा अच्छा रहेगा और तनाव नहीं रहेगा। आइये जानते हैं कौन से हैं वे पौधे-

1. चमेली
एक अध्ययन में यहाँ पाया गया है कि चमेली के फूलों की महक से नींद अच्छी आती है। इसकी महक से व्यक्ति अच्छे से सो सकता है, साथ ही घबराहट और मूड स्विंग को भी ठीक रखता है।

2. लैवेंडर
लैवेंडर का फूल काफी सारी चीज़ों में प्रयोग किया जाता है, इसकी महक साबुन, शैंपू और इत्र बनाने में इस्तेमाल की जाती हैं। इसकी खूबियां यही समाप्त नहीं होती हैं एरोमाथेरेपी में भी इसका प्रयोग होता है, क्योंकि यह दिमाग को सुकून पहुंचाता है और इसमें एंटीसेप्टिक व दर्दनिवारक गुण होते हैं। लैवेंडर का तेल तंत्रिका थकावट और बेचैनी को दूर करने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह मानसिक गतिविधि को बढ़ाता है और उसे शांत भी रखता है।

3. गार्डेनिया
यह एक तरह का विदेशी फूल है, आप इस फूल को देखने से पहले ही इसकी खुशबू को महसूस कर लेंगे। तेज सुगंधित खुशबू वाला यह सफेद रंग का फूल, दिमाग को शांत रखता है। क्योंकि इसकी महक काफी तेज़ होती है, तो इसे अपने बैडरूम में लगाने से आपका कमरा भी महकने लगेगा, और आप आराम से सो सकेंगें।

4. स्नेक प्लांट
यह नाइट्रोजन आक्साइड और प्रदूषित हवा को अपने अंदर खीेंच लेता है। इसलिए इसे आप अपने बैडरूम में लगा सकते हैं, जिससे आपको शुद्ध हवा मिलें। इस पौधे की एक और ख़ास कि यह रात में जब सारे पौधें नाइट्रोजन छोड़तें हैं तो यह ऑक्सीजन देता है।

5. एलोवेरा
इस पौधें में कई सारे औषधीय गुण पाये जाते हैं जैसे यह आपकी त्वचा के लिए काफी लाभ दायक है, शरीर के घाव को भी ठीक करता है साथ ही इसे खाने से आपका शरीर भी डिटाक्सफाइ हो जाता है। एलोवेरा का पौधा बैडरूम में लगाने से कमरे की हवा भी शुद्ध होती है।



Click it and Unblock the Notifications
