Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
घर में लगाएं ऐसे पौधे जो शुद्ध करे घर की हवा
अपने घर में सजाएँ यह पौधे जो आपके घर को ख़ूबसूरत बनाने के साथ साथ हवा को भी साफ़ रखेंगें। बांस के पौधे घर में लगाने से हवा साफ़ होती है क्योंकि यह वातावरण से कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन और क्लोरोफॉर्म जैसे तत्व को खत्म कर देते हैं।
इन्हें बहुत ज्यादा सूर्य की रोशनी की जरुरत नहीं होती है इसलिए बांस के पौधे को आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं।

भारत में रबर के पौधे बहुत आम हैं। इनको बहुत ज्यादा रोशनी की जरुरत पड़ती है साथ ही खाद और पानी की भी, जिससे यह स्वस्थ रहें। रबर के पौधे लगाने से घर में कार्बन मोनोऑक्साइड और ट्राईक्लोरोइथीलीन जैसे तत्व हवा से खत्म हो जाते हैं।
MUST READ: मच्छरों को दूर भगाने वाले दस घरेलू पौधे
सुपारी का पेड़ बांस के पेड़ की तरह ही होता है, इनकी पत्तियों का आकार अर्क की तरह होता है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। सुपारी के पौधों को अधिक सूरज की रोशनी और ज्यादा पानी की जरुरत पड़ती है। यह हवा से कार्बन मोनोआक्साइड, जाइलिन, और ट्राईक्लोरोइथीलीन को नष्ट करके हवा को साफ़ करते हैं।
गुलदाऊदी या क्रिसैन्थमम का पौधा ना सिर्फ खूबसूरत लगता है बल्कि यह हवा को भी साफ़ रखता है। इसे सूरज की रोशनी में रखिये और मिट्टी में पानी डालते रहिये ताकि मिट्टी की नमी बनी रहे। यह अमोनिया से छुटकारा दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
