Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
अपने बगीचे में कैसे उगाये बुनियादी सब्ज़ियाँ
क्या आपको लगता है कि बगीचे में सब्ज़ियाँ उगाना मुश्किल है? पर हम आपको बता रहे हैं कि ये काम बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस आपको इस काम के लिये मजबूत इच्छा शक्ति और थोड़ा सा समय निकलना होगा।
क्यों ना आप एक किचन गार्डन बनाये, और जब आप अपने बगीचे में फल और सब्ज़ियों को निकलते हुए देखेंगे तो आपको बेहद ख़ुशी होगी। बगीचे में सब्ज़ियाँ कैसे उगाई जा सकती हैं इसकेलिये आपको कुछ तरीकों को जाने की जरुरत है।
READ: किचन गार्डन मे ऐसे उगाएं लहसुन
अगर आप मिट्टी के बारे में कम जानते हैं तो आपको छोटे पैमाने पर काम करना चाहिए। आपको सब्ज़ियाँ बाजार में बेचनी नहीं है, आपको सिर्फ अपने परिवार के के लिए ही मिट्टी उगानी है। इसलिए आप आलू, मूली, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च के साथ शुरू कर सकते हैं? तो आइये जानते हैं और कुछ छोटी मोटी बातें।

1. जगह चुने
सब्ज़ियों का बगीचा बनाने की लिए सबसे पहले आपको जगह देखनी होगी। और जहाँ तक होसके तो ऐसी जगह चुने जहाँ धुप अच्छे से आती हो। साथ ही अगर आप सलाद के पत्ते लगा रही हैं तो उसके ऊपर हल्की छाया होनी चाहिए, और वहां की मिट्टी हलकी नमी होनी चाहिए।
READ: घर में क्यूं होना चाहिये एक छोटा सा किचन गार्डन, जानिये इसके फायदे

2. आपको कितनी जगह चाहिए
जगह चुने के बाद आपको यह पता होना चाहिए कि आपको कितनी जगह की जरुरत है, और कितनी सब्ज़ियाँ आपको उगानी हैं। क्योंकि आप पहली बार बगीचे में सब्ज़ियाँ उगा रहे हैं तो थोड़ी जगह का ही इस्तेमाल करें। और अगर आपके कोई खुली जगह नहीं है तो आप गमले में भी सब्ज़ियाँ उगा सकते हैं।

3. गमले को साफ़ करें
क्या आप गंदे कमरे में रह सकते हैं नहीं ना। तो सबसे पहले कोई भी पेड़ गमले में लगाने से पहले उसे अच्छे से साफ़ कर लें। और हाँ एक बात और ध्यान रखें कि सब्ज़ी के बगीचे में फेन्स ना लगाये इससे पेड़ के फूलों में कीड़े होने का खतरा बढ़ जाता है।
READ: ऐसे लगाएं नींबू का पेड़
4. आप इंटेंसिव गार्डनिंग कर सकते हैं
इस में आप एक ही जगह पर कई साड़ी सब्ज़ियाँ लगा सकती हैं। बस आपको आस पास की घास फूस अपने हाथों से निकलनी पड़ेगी। इससे आपका गार्डन अच्छा दिखेगा।

5. खाद और उर्वरक की जानकारी
अगर आप बगीचे में सब्ज़ी उगना चाहते हैं तो कभी खाद को उपयोग करने के निर्देश की अनदेखी ना करें। उनके पैकेट में उनके उपयोग करने के सारी जानकारी दी गई होती है।

6. पानी के नल को पास में ही लगाये
अगर आपने गमले में पौधे लगाये हैं तो उन्हें आप खुद ही पानी दे सकते हैं। लेकिन अगर बगीचा बड़ा है तो पानी की ज्यादा जरुरत पड़ेगी। इसलिए पानी का नल पास में ही लगाये।

7. कौन सा पौधा लगाएं?
आपको यह पता होना चाहिए कि आप कौन सी सब्ज़ी लगाएंगे। यह भी पता करें कि उसको किस तरह की देख भाल की जरुरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
