Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
किस तरह अपने गार्डन में लगाएं नींबू का पेड़
नींबू, विटामिन सी से भरपूर होता है। हर सुबह अपने दिन की शुरूआत नींबू से करना हमेशा स्वास्थ्यवर्धक होता है। अगर आप चाहती हैं कि आप हमेशा दुरूस्त और फ्रेश फील करें तो सुबह-सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोंड कर पी लें, इससे आपको ताजगी मिलेगी।
चेहरे पर नींबू को किस तरह से प्रयोग करें
चूंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल ज्यादा लाभकारी होता है। अगर नींबू इतना ही लाभकारी हैं तो क्यूं न इसे आप अपने घर में ही लगाएं। नींबू के पेड़ को घर में लगाने का तरीका हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। यह तरीका निम्न प्रकार है:
नींबू पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा

गमले का प्रकार:
नींबू का पेड़ किसी छोटे गमले में न लगाएं। किसी बड़े से बर्तन या नाद में मिट्टी भरें। बड़े बर्तन में पेड़ लगाने से उसके बढ़ने पर उसे रिप्लेस नहीं करना पड़ेगा। जो भी गमला हो, वह गहराई में कम से कम 7 इंच गहरा होना चाहिए। इससे पेड़ की ग्रोथ अच्छी होगी।

बीज बोना:
नींबू के पेड़ के बीज बाजार में बिकते हैं, आप वहां से लेकर आएं और उसे लगा दें। यानि बीज को हल्का सी मिट्टी के अंदर दबा दें। ऊपर से थोड़ा सा पानी डाल दें।

धूप दिखाएं:
बीज को बोने के बाद गमले को अगले दिन धूप दिखाएं। ऐसा हर दिन करें। ज्यादा कड़क धूप में न रखें, लेकिन धूप दिखाने से पौधा निकलने की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया में प्रतिदिन पौधे को 14 घंटे की धूप चाहिए ही होती है।

गर्म स्थान:
नींबू के बीज से पौधा निकलने के लिए उच्च तापमान चाहिए होता है। गमले का गर्म स्थान पर ही रखें। मिट्टी को छुएं नहीं।

अंकुरण:
बीज से पौधा निकलने की शुरूआत कुछ ही दिनों में हो जाती है। ऐसे में आप उन्हे चाहें तो अलग-अलग गमलों में लगा दें। लेकिन ध्यान रहें कि जड़ न टूटने पाएं।

पानी:
नींबू के पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। गमले की मिट्टी को सूखने न दें। सुबह-शाम दोनों समय बराबर पानी दें। हर दिन 8 घंटे की धूप भी मिलनी चाहिए।

उर्वरक:
नींबू के पेड़ को बढ़ाने के लिए बाजार में कई उर्वरक आते हैं, उन्हे डाल दें। लेकिन इससे भी अच्छा विकल्प यह है कि आप इसमें गोबर की खाद बनाकर डालें। प्राकृतिक खाद डालने से ज्यादा फायदा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
