Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
घर में क्यूं होना चाहिये एक छोटा सा किचन गार्डन, जानिये इसके फायदे
कई लोगों को गार्डनिंग का शौक काफी ज्यादा होता है। बागवानी का शौक रखने वाले लोग बहुत खुशनुमा होते हैं, ऐसा अक्सर देखा गया है।
घरों में छोटी-छोटी सब्जियों की बागवानी का शौक रखना चाहिए, इसके कई लाभ होते हैं। अगर आपके घर के सामने थोड़ी सी ज़मीन है तो उसे यूं ही खाली ना जाने दें और उसका उपयोग करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको किचेन गार्डन के लाभ बताएंगे।

1. ताजी हर्ब मिलना:
तुलसी के पत्ते हों या मीठे नीम की पत्तियों, घर में किचने गार्डन होने पर आपको ये आसानी से मिल जाते हैं। आपको इन छोटी-छोटी हर्ब के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है।

2. पेस्टिसाइड रहित सब्जी या साग:
किचेन गार्डन होने पर आपकेा मालूम रहता है कि आप क्या खा रहे हैं। आजकल बाजार में पेस्टिसाइड पड़ी हुई सब्जियां व साग मिलता है, लेकिन घर पर उगी हुई सब्जी, सही होती है।

3. सस्ता:
किचेन गार्डन में उगी सब्जियों को बनाने से आपका बजट मेंटेंन रहता है। ये सब्जियां अच्छी और सस्ती होते हैं। आप मन मुताबिक समय पर उन्हे तोड़कर बना सकते हैं।

4. स्वास्थ्यवर्धक होना:
घर पर तुलसी, धनिया और पुदिना जैसी चीजें उगाएं। इन्हे खाएं, जिससे आपको कई रोगों में आराम मिलेगा। बुखार, अस्थमा, फेंफड़ों के रोगों आदि में ये फायदा करती हैं। ये सब आपको हेल्दी बनाती हैं।

5. तनाव से मुक्ति:
बागवानी करने से तनाव कम होता है। आपका दिमाग उसी में लगा रहता है जिससे आप इधर उधर की बातें सोच नहीं पाते हैं।

6. कीड़े-मकोड़े कम होना:
घर में किचेन गार्डन होने से कीट आदि कम पैदा होते हैं क्योंकि खाली जगह का सदुपयोग हो जाता है। साथ ही कुछ विशेष प्रकार के पौधे, कीटों को भागने में सक्षम होते हैं, जैसे- गेंदे के पौधे को हर 3 हर्ब के बाद लगाने से हर्ब अच्छी बनी रहती हैं।

7. सकारात्मक परिवर्तन:
बागवानी करने से आपमें सकारात्मक परिवर्तन आ जाता है। आप खुद की केयर करना भी शुरू कर देते हैं। पौधे की देखभाल करने में आपको संतुष्टि मिलती है जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications