Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन गर्मियों में अपने घर के गार्डन में उगाएं यह सब्ज़ियां
इन गर्मियों में आप अपने बगीचे में कुछ ऐसी सब्ज़ियां लगा सकते हैं जिन्हें गर्म तापमान की जरुरत होती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही सब्ज़ियों के बारे में बताने जा रहें जो घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं
घर पर उगी सब्जियां को खाने का मजा ही कुछ और होता है। खुद को और परिवार को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्ज़ियाँ खाना जरूरी होता है।
और यदि हम चाहते है की वो हमें साल भर मिलती रहे तो अपने घर के आसपास खाली पड़ी जगह में आप खुद हरी भरी सब्जियों का बगीचा बना ले। इससे आपको ये फ़ायदा होगा की आप ताज़ा सब्जी और बिना रासायनिक दवाई और शुद्ध जैविक सब्ज़ियाँ मिल जाएगी।
इन गर्मियों में आप अपने बगीचे में कुछ ऐसी सब्ज़ियां लगा सकते हैं जिन्हें गर्म तापमान की जरुरत होती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही सब्ज़ियों के बारे में बताने जा रहें जो घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं।

1. फलियां
फलियों खाने में स्वादिस्ट और बहुत पौष्टिक होती हैं। यह जिस व्यंजन में पड़ जाए उसे स्वादिस्ट बना देती है। यही नहीं इसे घर पर उगाना भी बहुत आसान है। इसे जून से जुलाई के बीच में बोया जाता है। इसे आप छोटी जगह पर भी लगा सकते हैं, इसके लिए इसके पौधों को एक लाइन में लगा कर इसमें खाद और पानी दें। इससे यह पेड़ जल्दी बड़ा होगा।

2. खीरा
खीरा गर्मियों का फल है इसे गर्मियों में खाने से पानी की कमी नहीं होती और गर्मियों में लू लगने का खतरा भी नहीं रहता है। इसे आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं। क्योंकि इसका पेड़ बेल की तरह होता है इसलिए आप इसे खूबसूरती से सजा भी सकते हैं।

3. टमाटर
टमाटर, इसका इस्तेमाल आप रोज़ खाना बनाने के लिए किया जाता है। वैसे तो टमाटर आपको बाजार से भी मिल जाएंगे लेकिन अगर आप चाहो तो इसे अपने घर में भी उगा सकते हैं। इसे उगाने की सबसे खास बात तो यह है कि आप इसे किसी भी गमले या फिर कंटेनर में उगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बडे़ से बगीचे की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

4. बैंगन
बैंगन भी टमाटर की प्रजाति की सब्ज़ी है और इसे भी आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसे बोने का सही समय जून-जुलाई होता है। साथ ही ध्यान रहे कि इसमें कीड़े बहुत जल्दी लगते हैं तो रोपाई के वक़्त कीट नाशक दवा जरूर छिड़के।

5. मिर्च
मिर्च व्यंजन को मसालेदार बनाने का काम करती है। गर्म ट्रापिकल जलवायु मिर्च के लिए सबसे अनुकूल मौसम होता है। मिर्च के पौधों को गर्मी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होती है। साथ ही इसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ इसे पर्याप्त सूरज की रोशनी मिले।

6. मशरूम
भारत में अभी भी मशरूम की उस तरह नहीं उगाये जाते जैसे कि अन्य देशों में उगाये जाते हैं । पोर्सिनिस और चिंतरात्र दो ऐसे मशरूम हैं जिन्हे आप गर्म मौसम में भी लगा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषण तत्व पाए जाते हैं।

7. कुम्हड़ा
यह बहुत गर्म मौसम में नहीं लगाया जाने वाली सब्ज़ी है। इसे आप सर्दियाँ ख़त्म होते ही बो दें। गर्मियों में कुम्हड़ा की अच्छी पैदावार के लिए इसमें खाद और पानी डालें।

8. स्वीट कॉर्न
स्वीट कॉर्न एक विशेष प्रकार की मक्का है जो कि अधिक मीठी होती हैं। इसलिए इसे स्वीट कॉर्न कहते हैं। परागण के लिए मक्के को गर्म मौसम की जरूरत पड़ती है। इसीलिए इसे गर्मियों में बोया जाता है। इसे उबाल कर कई सारे व्यंजनों में डाल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
