Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
इन प्लांट्स से घर को रखे ठंडा ठंडा कूल कूल
यहाँ हम ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं जो गर्मी को दूर करते हैं और आसपास के वातावरण को ठंडा रखते हैं। आइये देखते है-
जब आपके आसपास का वातावरण गर्मी से तप रहा होता है तो भी आप अपने घर में कुछ विशेष तरह के पेड़ पौधे लगाकर घर को ठंडा रख सकते हैं। यह बात सच है कि आजकल के घरों में अधिक पेड़ पौधों के लिए जगह नहीं होती परन्तु यदि आपको बागवानी का शौक है तो आप घर की बालकनी में या खिड़की के बॉक्स में विशेष तरह के पौधे लगा सकते हैं।
ये पौधे घर की हवा को ताज़ा रखते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं और घर को ठंडा रखते हैं। ऐसे अनेक तरह के पौधे हैं जो हवा से विषारी पदार्थों को दूर करते हैं और गर्मी को भी सोखते हैं।
ऐसे बहुत से पौधे हैं जो कई तरह से उपयोगी हैं और ऐसे पौधों को घर में रखना फायदेमंद है क्योंकि ये पौधे गर्मियों में आपके घर को ठंडा रखते हैं। तो यहाँ हम ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं जो गर्मी को दूर करते हैं और आसपास के वातावरण को ठंडा रखते हैं। आइये देखे।

एलोवेरा का पौधा:
यह बहुत ही लाभदायक और रिफ्रेशिंग पौधा है जिसे घर में लगाया जा सकता है। यह न केवल घर के तापमान को कम रखता है बल्कि हवा से नुकसानदायक फॉर्मेंडिहाईड को भी दूर करता है। इसके अलावा आप एलो वेरा से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानते ही हैं।

स्नेक प्लांट:
यह एक अनोखा पौधा है। अन्य पौधों की तरह ही स्नेक प्लांट भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और तापमान को कम रखता है। केवल यही नहीं बल्कि यह पौधा विषारी पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड, ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, टोल्यूनि आदि को भी सोखता है और हवा को शुद्ध बनाता है। ऐरे
ऐरेका पाम ट्री:

ऐरेका पाम ट्री:
क्या आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जो पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाए? खैर ये आपकी अपनी पसंद है। यह पौधा प्राकृतिक रूप से नमी को बनाये रखता है जिससे आपका घर ठंडा और आरामदायक लगता है। यह हवा से नुकसानदायक पदार्थों को भी दूर करता है।

फिचुस ट्री:
इसे वीपिंग फिग के नाम से भी जाना जाता है। यह कमरे की हवा को साफ़ करता है और गर्मी को सोख लेता है। इसकी देखभाल करना आसान होता है क्योंकि यह कम प्रकाश और कम पानी में भी रह सकता है। तापमान को कम रखने के साथ साथ यह हवा के प्रदूषण को भी कम करता है।

बेबी रबर प्लांट:
जब ऐसे पौधों की बात आती है जो कमरे को ठंडा और तरोताजा रखते हैं और हवा से अशुद्धियों को दूर करते हैं तो इसमें बेबी रबर प्लांट का नाम अवश्य आता है। इसे नियमित तौर पर पानी देने की ज़रूरत नहीं होती बल्कि इसे अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट की आवश्यकता होती है।

फर्न:
नासा के अनुसार फर्न नमी को बनाये रखने के लिए सबसे उत्तम है। कमरे की हवा को साफ़ करने और तरोताजा करने के साथ साथ यह गर्मी को भी कम करता है। अपनी बालकनी में फर्न का पौधा रखें। यह बहुत अच्छा दिखता है।

गोल्डन पोथोस:
आप इसे सिल्वर लाइन या डेविल्स एवी भी कहा जाता है। इसकी सदाबहार पत्तियाँ आपके कमरे की शोभा बढ़ाती हैं और साथ ही साथ यह हवा से अशुद्धियों को हटाता है और गर्मियों में घर को ठंडा रखता है। इसे रखना आसान होता है और इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications