Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
30 दिनों में घर पर ही उगा सकते हैं ये सब्जियां

दुनिया में बागवानी से अच्छा शौक शायद ही कोई और होगा। इसमें आप अपनी मेहनत से कई फल और सब्जियां उगा सकते हैं। ये एक विज्ञान है और इसमें बीज से पौधा बनाने के लिए बहुत प्लानिंग की जरूरत होती है, साथ ही ये एक कला का काम भी है। खूबसूरत बगीचे का ख्याल रखने के लिए ढेर सारी कला की जरूरत होती है।
इस काम में बहुत समय और मेहनत की भी जरूरत होती है क्योंकि बीज से फल को निकालने के लिए बहुत अनुभव और समय चाहिए होता है। हम सभी में इतना धैर्य नहीं होता है।

ऐसे में जो लोग पहली बार बागवानी करते हैं वो धैर्य की कमी की वजह से इसे छोड़ देते हैं। ऐसी किसी परिस्थिति से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अपनी बागवानी की शुरुआत ऐसी सब्जियों से करें तो कम समय में ही तेजी से उग जाती हों। इससे आपको अपनी मेहनत का तुरंत असर दिखेगा और आपको प्रोत्साहन भी मिलेगा।
तो चलिए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जो एक महीने के अंदर ही उग जाती हैं।
बेबी गाजर
अगर आपको गाजर बहुत पसंद है तो आप इस वैरायटी की गाजर को उगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक मिट्टी से भरे कंटेनर में बेबी गाजर के बीज डालने होंगें और खाद भरनी होगी। कंटेनर की जगह सीधी जमीन में भी बीज बो सकते हैं।
बेबी गाजर के बीज बड़ी आसानी से मार्केट में मिल जाएंगें। इस सब्जी को उगने में ज्यादा देखभाल और ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है। 2 से 3 दिन में एक बार पानी दें और अगले 30 दिनों में आपके बगीचे में स्वादिष्ट गाजर उग आएंगीं।
मूली
कई पोषक तत्वों से भरपूर तूली कई भारतीय आहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मूली उगाने की सबसे खास बात ये है कि इसे किसी भी मौसमी परिस्थिति की जरूरत नहीं पड़ती है और ये किसी भी मौसम में उग सकती है।
मूली उगाने के लिए जमीन में मूली के बीज गाड़ दें और 1 से 2 दिन में पानी डालें। आमतौर पर मूली को उगने में 25 दिन लगते हैं। कुछ मामलों में इसे 30 दिन भी लग जाते हैं।

खीरा
इस सब्जी को आप कच्ची भी खा सकते हैं और कई रेसिपीज़ में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। साल में किसी भी मौसम में उगने वाली ये सब्जी ज्यादा समय भी नहीं लेती है लेकिन इसे जगह की ज्यादा जरूरत होती है।
इसलिए इसे अपनी किचन में अलग से जगह बनाकर उगाएं। इसके लिए आप ट्रेलिसेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 3 से 4 हफ्ते में फल आने लगेगा।
पालक
हमारे आहार की सबसे स्वास्थ्यवर्द्धक सब्जी है पालक जोकि 4 से 5 हफ्तों में उग जाता है। इसके लिए आपको बढिया क्वालिटी की खाद में बीज बोने होंगें।
रोज़ पौधे को पानी डालें। अगर आप रोज़ इस पौधे को पानी डालते हैं तो कुछ ही हफ्तों में पालक के हरे पत्ते निकल आएंगें।
लेटक
लेटक में भी पालक की तरह कई गुण एवं पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इसका पौधा बड़ी जल्दी भी उग आता है। ये उन पौधों में से एक है जो कम तापमान में भी उग जाता है और 30 दिन से भी कम समय लेता है।
लेअक के बारे में सबसे खास बात ये है कि इसकी कई वैरायटियां होती हैं और हर वैरायटी का स्वाद अलग होता है। इनमें से आप किसी भी वैरायटी का पौधा लगा सकते हैं।
चुकंदर
इस सब्जी को उगाने की सबसे खास बात ये है कि इसे उगाने में सबसे कम मेहनत की जरूरत पड़ती है। बाकी सब्जियों के मुकाबले चुकंदर की पत्तियों में भी अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस सब्जी को उगाने में आपको बस एक ही बात का ध्यान रखना है और वो ये है कि ये सब्जी ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाती है।
इसलिए इस पौधे को अप्रैल से जुलाई के बीच ना लगाएं। बाकी महीनों में इसे बस एक बार लगा दें और रोज़ पानी दें। 25 से 30 दिनों में ही इसके बीज अंकुरित होने लगेंगें।
बुश बींस
विटामिंस के गुणों से युक्त अन्य सब्जियों के मुकाबले बींस ज्यादा जल्दी और आसानी से उग जाते हैं। अगर आप अपने बगीचे को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो उसमें इस तरह की सब्जी जरूर लगाएं।
20 दिन से भी कम समय में ये सब्जी उगने लगती है और आपके गार्डन में चमक आ जाती है। ये पौधा ना सिर्फ आपके बगीचे को सुंदर बनाएगा बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेगा।
सूरजमुखी के बीज
अपने किचन गार्डन को कुछ अलग रंग देने के लिए आप अपनी लिस्ट में सूरजमुखी के बीजों को भी शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस बीज को उगने में 12 दिन का समय लगता है।
ये किसी भी मौसम और जलवायु में उग जाते हैं। इसके लिए पर्याप्त सूरज की रोशनी और रोज़ पानी देने की जरूरत होती है। अगर आपका बालकनी गार्डन है तो इस सब्जी को आपको जरूर उगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
