Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किचन गार्डनिंग का है शौक तो अपनाएं ये आइडियाज
ताजी हरी सब्जियों और फलों के लिए आजकल लोगों का झुकाव किचन गार्डनिंग की तरफ बढ़ रहा है। लोग घर पर ही अपनी मनपसंद सब्जियां और फलों को उगाकर अपनी सेहत बनाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है किचन गार्डनिंग आप अपने किचन में ही करें, इसके लिए आप बालकनी या छत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई ऐसी जगह है जहां आप अपने गार्डनिंग के शौक को पूरा कर सकते हैं तो आपको जरूरत है तो बस थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाने की। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने किचन गार्डन को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

रंग बिरंगे सब्जियों और फलों से सजाएं अपना गार्डन
आपका किचन गार्डन सुंदर और आकर्षक दिखे इसके लिए आप रंग बिरंगे फलों और सब्जियां ग्रो करें जैसे गाजर, हरी धनिया, स्ट्रॉबेरी, बीटरूट आदि। इससे आप नेचर के करीब रहकर अपनी सेहत बना सकते हैं, साथ ही आपके गार्डन की भी सुंदरता बढ़ेगी।

हैंगिंग बास्केट और ग्रो बैग्स
किचन गार्डनिंग के लिए आप हैंगिंग बास्केट और ग्रो बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से आप अपने किचन गार्डन को मेंटेन और ऑर्गेनाइज रख सकते हैं। छोटी जगहों पर पोट्स और कंटेनर्स में एक साथ कई पौधे लगा सकते हैं। इससे आपके पैसों की भी बचत होगी।

एंट्रेंस को बनाएं कुछ खास
आपके गार्डन का मेन एंट्रेंस ही अंदर की सारी खूबसूरती को बता सकता है। जी हां आप चाहें तो एंट्रेंस को अपनी क्रिएटिविटी से थोड़ा अलग लुक दे सकते हैं।

कम जगह में उगाएं ढेरों सब्जियां और फल
किचन गार्डनिंग में अगर आप जगह को सही तरीके से इस्तेमाल में लाते हैं तो आप कम जगह में भी कई फल और सब्जियां ग्रो कर सकते हैं। अगर आपके पास छोटी सी जमीन है तो आप अलग अलग रो या कॉलम में सब्जियां और फल उगा सकते हैं। इससे गार्डन भी काफी अच्छा दिखेगा और पौधों की देखभाल भी आसान हो जाएगी।
किचन गार्डनिंग के कई फायदे हैं, इससे आपको ऑर्गेनिक फूड मिलेगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। साथ ही इसमें खर्चा भी ज्यादा नहीं होता है। आप कम पैसे और कम मेहनत में बढ़िया बागवानी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
