Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
खूबसूरत प्लांट्स की मदद से कुछ इस तरह करें बालकनी का मेकओवर
बालकनी हमारे घर का वह हिस्सा है, जहां हम सुकून के कुछ पल बिताना बेहद पसंद करते हैं। आमतौर पर, शाम की चाय की चुस्कियां बालकनी में बैठकर ही ली जाती हैं। ऐसे में अगर बालकनी बेहद खूबसूरत तरीके से सजी हुई हो तो मन और भी ज्यादा प्रफुल्लित हो उठता है। यूं तो बालकनी को सजाने के लिए आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है, लेकिन सबसे बेहतर ऑप्शन है प्लांटिंग करना। अपने आसपास हरियाली देखकर मन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही साथ, इससे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बालकनी में प्लांटिंग करने के कुछ बेहतरीन आइडियाज के बारे में आपको बता रहे हैं-

वर्टिकल स्पेस मे उगाएं प्लांट्स
चूंकि बालकनी में स्पेस कम होता है और इसलिए आपको स्मार्टली गार्डनिंग करनी होती है। अगर आपकी बालकनी में स्पेस प्रॉब्लम है तो ऐसे में आप वर्टिकल गार्डनिंग पर विचार कर सकते हैं। आजकल मार्केट में वर्टिकल स्टैंड मिलते हैं, जिनमें डिफरेंट टाइप के पॉट्स को रखा जा सकता है और गार्डनिंग की जा सकती हैं।

सीढ़ियों की लें मदद
अगर आप अपनी बालकनी में प्लांट्स की मदद से मेकओवर करना चाहते हैं तो इसका एक आसान तरीका यह भी है कि आप लकड़ी की सीढ़ी को बालकनी में साइड में रखें और उसमें तरह-तरह के पॉट्स रखें। यह आपकी बालकनी को मॉडर्न के साथ एक विंटेज लुक भी देगा। अगर आप एक फन लुक एड करना चाहते हैं तो ऐसे में सीढ़ियों पर पेंट करें। इसी तरह, आप पॉट्स पर डिफरेंट टाइप के फेस या डिजाइन भी बनाएं। यह देखने में बेहद ही सुंदर लगता है।

काउच के पीछे करें सेटिंग
अगर आपकी बालकनी में थोड़ा स्पेस है तो ऐसे में आप कुछ इस तरह भी अपनी बालकनी में प्लांट्स को प्लेस कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले अपनी बालकनी के लिए काउच या सिटिंग स्पेस डिजाइन करें। इसके बाद आप उसके पीछे व फ्रंट में कुछ कलरफुल प्लांट्स लगाएं। यह आपकी आंखों को काफी अच्छे लगते हैं और मन को पॉजिटिव बनाते हैं।

हैंगिंग व रेलिंग गार्डनिंग
जब बालकनी में प्लांटिंग या गार्डनिंग करने की बात होती है तो सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप हैंगिंग गार्डनिंग करें। इसके अलावा, रेलिंग पर भी कुछ पॉट्स के लिए स्पेस को प्लॉन किया जा सकता है। आप इन हैंगिंग बास्केट व रेलिंग पॉट्स में कई तरह के फूल उगा सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर कुछ हर्ब्स लगाने पर भी विचार कर सकते हैं। ऐसे कई हर्ब्स हैं, जो आपके स्पेस को ब्यूटीफुल बनाते हैं। साथ ही साथ, आप किचन में भी इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉर्नर में लगाएं सीमेंट प्लांटर
अगर आप अपने बालकनी एरिया में बहुत अधिक प्लांट्स नहीं लगाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ इस तरह से प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके लिए आप सीमेंट के प्लांटर में प्लांट्स लगाएं। चूंकि सीमेंट के प्लांटर हैवी होते हैं और इसमें लॉन्ग प्लांट्स भी लगाए जा सकते हैं। इस तरह आप कॉर्नर में केवल दो-तीन सीमेंट प्लांटर लगाएं और बस आपकी बालकनी देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
