Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गार्डनिंग करने के लिए नहीं है बजट, तो अपनाएं यह आसान टिप्स
गार्डनिंग करना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता। भले ही स्पेस कम हो या अधिक, लेकिन हम किसी ना किसी तरह प्लांट्स को अपने घर में जगह देते हैं। वहीं, कुछ लोग छत पर भी बागवानी करते हैं। आप चाहे किसी भी तरह से गार्डनिंग करें, लेकिन अमूमन यह देखने में आता है कि नए प्लांट्स का लगाने के लिए आपको काफी सारे पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं। जिसके कारण लोग थोड़ा गैप में ही प्लांट्स लाना और लगाना पसंद करते हैं।
हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसे ही होता हो। अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी अपनी बगिया को सजाना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको जीरो बजट गार्डनिंग के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

बिना पैसे के बगीचे को सुंदर कैसे बनाएं
बगीचे का हरा-भरा और खूबसूरत होना हर किसी के मन को भाता है। लेकिन इसके लिए आपको बाजार से महंगे कंटेनर या प्लांटर लाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप घर की पुरानी चीजों जैसे प्लास्टिक की बोतल, जूतों व टायर आदि को ही बतौर कंटेनर इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, इन्हें अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप स्प्रे पेटिंग कर सकते हैं और कई डिफरेंट डिजाइन्स आदि बना सकते हैं ताकि आपका बगीचा पैसों के बिना भी खूबसूरत नजर आए।

मुफ्त में कैसे मिलेंगे पौधे
जब आप प्लांटिंग कर रहे हैं तो कंटेनर के अलावा आपको प्लांट्स की जरूरत होगी। मार्केट में एक सामान्य सा पौधा की 80-100 रूपए से कम में नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप सात-आठ पौधे लगवाते हैं तो आपको अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन वास्तव में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो आपको मुफ्त में ही पौधे मिल जाएंगे। अगर आपके गार्डन एरिया में पहले से ही पौधे हैं तो ऐसे में आप उसे दो-तीन पौधे आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप पहले पौधे की सारी पत्तियों को एक साथ पकड़कर धीरे से प्लांटर को उल्टा करें और फिर उसे गमले से निकाल लें। अब आप खुरची की मदद से प्लांट को काट लें। हालांकि, ध्यान रखें कि आप उसकी जड़ों को डिस्टर्ब ना करें। इस तरह आप एक पौधे से तीन पौधे तैयार कर सकते हैं। अब इन्हें अलग-अलग प्लांटर में मिट्टी और कंपोस्ट के मिश्रण में डालें।

पौधे की कटिंग कैसे करें
मुफ्त में प्लांट्स तैयार करने का एक आसान तरीका यह भी है कि आप प्लांट से कटिंग तैयार करें और फिर उसे एक कंटेनर में लगाएं। प्लांट्स की कटिंग करना काफी आसान है। इसके लिए आप पहले प्लांट्स का एक स्टेम कटर की मदद से काट लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप कटिंग में मौजूद पत्तियों को हाथों से खींचकर ना तोड़ें, बल्कि कटर की मदद से ही काटें ताकि उसके साइड्स में जो नई पत्तियां आएंगी, उन्हें नुकसान ना हो। अब आप कटिंग के एंड्स पर रूट्स हार्मोन पाउडर को लगाकर उसे एक नए गमले में लगाएं। बस एक से डेढ़ महीने में आपका पौधा बढ़ना शुरू हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
