Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इस आसान विधि से घर पर ही उगाएं पुदीना
वैसे तो पुदीना खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में इसे खाना और ज्यादा लाभकारी होता है। इससे लू लगने का खतरा नहीं रहता है, साथ ही आप हैजा जैसी बीमारी से भी दूर रहेंगे। इसके अलावा ये पेट से जुड़ी कई तकलीफों से भी छुटकारा दिला सकता है। पुदीना खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आप सांस की बदबू से परेशान है तो इसे चबाने से आपको एकदम ताजी सांस का एहसास होगा। आप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे कुल्ला भी कर सकते हैं।
पुदीना आसानी से उगाया जा सकता है। आप इसे घर पर एक गमले में उगा सकते हैं। यह एक बारहमासी पौधा है जो पूरे उत्तर भारत में पाया जाता है। अगर आप बागवानी करते हैं और पुदीने का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेहद आसान विधि बताएंगे।

4 से 6 इंच गहरे कंटेनर में लगा सकते हैं पुदीना
आप घर पर ही किसी कंटेनर में पुदीना उगा सकते हैं, इसके लिए आपको 4 से 6 इंच गहरे और चौड़े कंटेनर की जरूरत होगी। पुदीना हल्की गीली मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है। वसंत ऋतु में यह बढ़ना शुरू हो जाता है।

यह है सही तापमान
पुदीने को उगाने के लिए सही तापमान का होना भी जरूरी है। इसके लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होना चाहिए।

बीज से उगा सकते हैं पुदीना
पुदीने को बीज से भी उगाया जा सकता है, इसके अलावा आप कलमों से भी इसका उत्पादन कर सकते हैं। बोने के बाद यह 7 से 15 दिनों में अंकुरित हो जाता है और इसकी कटाई का समय लगभग 40 दिनों बाद शुरू होता है। हालांकि पुदीने को बीज से उगाने के लिए आपको पहले से ही तैयारियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

4 से 6 घंटे तक होती है धूप की जरूरत
पुदीने को रोजाना 4 से 6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए। यह तेज धूप के साथ आंशिक छाया में भी उगता है। गर्म जलवायु में इसे आंशिक छाया की जरूरत होती है।

ऐसे करें कटिंग
अगर आप कटिंग के जरिये पुदीना उगा रहे हैं तो इसके लिए आप 5 इंच लंबा मजबूत पुदीने का पौधा लेकर सीधे मिट्टी में डालें या फिर उस कटिंग को आप गिलास भर पानी में भी डाल सकते हैं। कुछ दिनों में जड़े आ जाएंगी।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको पुदीना उगाने में काफी मदद करेगा और आप अपने बागवानी के शौक को भी पूरा कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications