Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन टिप्स को अपनाकर घर पर बेहद आसानी से बनाएं ट्रे गार्डन
घर के बाहर अगर एक सुंदर सा गार्डन हो तो मन को बहुत अच्छा लगता है। लेकिन आज के समय में शहरी क्षेत्रों में लोगों के पास स्पेस की काफी कमी होती है और इसलिए उनके लिए घर के बाहर गार्डन एरिया का स्पेस छोड़ पाना या फिर अलग से गार्डन बनाना मुमकिन नहीं होता है। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपनी इच्छाओं को पूरी तरह से खत्म कर दें। अगर आप चाहें तो घर के अंदर एक छोटा सा ट्रे गार्डन तैयार कर सकते हैं और अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। ट्रे गार्डन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए आपको अलग से बहुत स्पेस की जरूरत भी नहीं होती है, क्योंकि यह वास्तव में एक मिनिएचर गार्डन होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि घर पर ट्रे गार्डन किस तरह तैयार किया जाए तो जानिए इस लेख में-

ट्रे गार्डन के लिए कंटेनर
अगर आप मिनिएचर ट्रे गार्डन बनाना चाहते हैं तो इस इस प्रकार के गार्डन को कंक्रीट, पत्थर, लकड़ी, प्लास्टिक या फाइबरग्लास के कंटेनरों में रखना सबसे अच्छा है। लेकिन अधिकांश भारतीय परिस्थितियों में सबसे अच्छा कंटेनर कंक्रीट का होगा। मिनिएचर ट्रे गार्डन बनाने के लिए, 25-30 सेमी गहरा, 60 सेमी चौड़ा और 90-100 सेमी लंबा ड्रेनेज होल वाला एक बॉक्स आदर्श होगा।

ट्रे गार्डन ऐसे करें तैयार
प्रारंभ में, वाटर ड्रेनेज के लिए कंकड़ और बजरी के साथ कंटेनर को 7-8 सेमी की गहराई तक भर दिया जाता है। इसके ऊपर, अच्छी बगीचे की दोमट, रेत और पत्ती-मोल्ड या कोकोपीट के बराबर भागों से युक्त मिट्टी का मिश्रण भर दिया जाता है, जिससे पानी के लिए रिम से 1-2 सेंटीमीटर का अंतर रह जाता है। मिनी गार्डन के सरफेस उपयोग छोटी वैलीज और रास्तों को बनाने के लिए किया जाता है। बीच-बीच में पौधे रोपे जाते हैं। सतह पर रंगीन कंकड़ और पत्थरों को रखा जाता है। यह ना केवल एक नेचुरल लुक देती है बल्कि मिट्टी को धुलने से भी रोकती है। इसी तरह की तकनीक बर्तन, कटोरे और ट्रे में बागवानी के लिए अपनाई जाती है।

ट्रे गार्डन में ऐसे लगाएं प्लांट्स
जब आप एक मिनी ट्रे गार्डन तैयार कर रहे हैं तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप ट्रे गार्डन को बेहद ही व्यवस्थित तरीके से लगाएं ताकि आपका ट्रे गार्डन देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगे। इसके लिए, आप कई अलग-अलग तरह की हाइट के प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एक प्लांट ऐसा अवश्य रखें, जो सबसे अधिक ऊंचा हो। मिनी गार्डन में प्रत्येक पौधे का विकास समान रूप से होना चाहिए। वहीं, आप कंटेनर के किनारों पर आप कुछ ट्रेलिंग प्लांट्स को लगा सकते हैं।

लगाएं यह प्लांट्स
ट्रे गार्डन के लिए प्लांट्स का भी सही तरह से चयन करना बेहद आवश्यक है। ट्रे गार्डन के लिए आप अधिकतर उन प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें रॉक गार्डन के लिए किया जाता है। बहुत से लोग इस ट्रे गार्डन में बोन्साई लगाना पसंद करते हैं। जहां आप लार्ज साइज अरेंजमेंट के लिए अरलिया, ड्रेकेना, सिनगोनियम, फिकस का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं मिनी साइज अरेंजमेंट के लिए स्पाइडर प्लांट, पेपरोमिया, बेगोनिया आदि को चुना जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
