Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
छत पर बागवानी के लिए ऐसे तैयार करें मिट्टी और प्लास्टिक के गमले
कुछ लोगों को बागवानी का बहुत शौक होता है लेकिन उनके घर में जगह की कमी होने की वजह से वे बागवानी नहीं कर पाते। ऐसे में घर की छत पर बागवानी करके अपने शौक को पूरा किया जा सकता है।
अगर आप भी अपने घर की छत पर बागवानी करना चाहते हैं लेकिन आपके पास सही जानकारी नहीं है तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको छत पर बागवानी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे साथ ही यहां आपको कुछ बढ़िया टिप्स भी मिलेंगे। तो आइए देखते हैं।

ड्रेन लेयर और मॉइश्चर लेयर
गमले में पौधे लगाने से पहले हम उसमें मिट्टी भरते हैं, लेकिन छत पर पौधे लगाने के कुछ खास तरीके होते हैं। जी हां गमलों में मिट्टी भरने से पहले हमें ड्रेन लेयर बनाना होता है जो ईट या पत्थर से बनाई जाती है। इसके अलावा मॉइश्चर लेयर को बनाने के लिए हम सूखे पत्ते और नारियल के छिलके डाल सकते हैं।

मिट्टी का गमला और प्लास्टिक गमला
जब छत पर बागवानी की बात आती है तो छोटी-छोटी टेक्निक्स को अपनाकर हम अच्छी बागवानी कर सकते हैं। पौधे लगाने के लिए हम मिट्टी और प्लास्टिक दोनों का ही गमला इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें किस तरह से भरना चाहिए इसकी जानकारी यहां हम आपको देने जाने जा रहे हैं।
अगर आपका गमला भारी है तो आप उसमें पौधा लगाने से पहले भारी मटेरियल डाल सकते हैं जैसे ईट और पत्थर। इसके अलावा आप इनमें सूखे पत्ते और नारियल के छिलके भी डाल सकते हैं। वहीं प्लास्टिक या सिरेमिक के गमलों में आप हल्का मटेरियल डाल सकते हैं। इसमें आप क्ले बाल्स से ड्रेन लेयर बना सकते हैं। साथ ही आप नारियल के छिलकों का इस्तेमाल मॉइश्चर लेयर के लिए कर सकते हैं। प्लास्टिक के गमलों को आप हमेशा एक प्लेट के ऊपर ही रखें।
एक बात का आपको विशेष ध्यान रखना होगा कि प्लास्टिक के गमलों की मिट्टी में 30% से 40% तक कोकोपीट होना चाहिए। कोकोपीट मिट्टी को हल्का करता है।

ग्रो बैग्स
छत पर बागवानी के लिए हम ग्रो बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि ग्रो बैग्स बहुत ही हल्के होते हैं इसलिए इन्हें भरने के लिए हम हल्के मटेरियल का इस्तेमाल करना चाहिए। ग्रो बैग में ड्रेन लेयर के लिए हम प्यूमिक स्टोन डाल सकते हैं। ईटों के टुकड़ों से ग्रो बैग फट सकता है।

हैंगिंग बास्केट
हैंगिंग बास्केट से घर को काफी अच्छा लुक मिलता। आप इसे अपनी बालकनी में भी टांग सकते हैं। आजकल लोग हैंगिंग बास्केट से अपने घर की छत और बालकनी को सजाना बहुत पसंद करते हैं।
अगर आपके पास प्लास्टिक का और गमले शेप वाला हैंगिंग बास्केट हैं तो उसे आप आसानी से हैंग कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास तार वाला हैंगिंग बास्केट हैं तो उसके लिए आप कॉयर की टोकरी यूज कर सकते हैं। ये बेहद हल्के होते हैं इसलिए इसकी मिट्टी में कम से कम 50% कोकोपिट होना चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारा ये लेख छत पर बागवानी करने में आपकी काफी मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
