Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऊनी कपड़ों के रोंएं से है परेशान, तो उन्हें हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
सर्दियों के मौसम गर्म कपड़े को लेकर खास ध्यान देने की ज़रूरत होती है। अगर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो उनमें रोंएं निकलने लगते हैं, जो ऊनी कपड़े की चमक को खराब कर देते हैं। अक्सर देखते हैं कि एक से दो बार ऊनी कपड़ों को पहनने या फिर साफ करने के बाद ऊनी कपड़े डल और साथ में रोंएं निकलते लगते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि इस परेशानी को कैसे दूर किया जाए। कई बार ऊनी कपड़ों से निकले वाले रोंएं के चलते महिलाएं स्वेटर या किसी अन्य गर्म कपड़े को अलमारी में पैक करके रख देती हैं। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से निकल रहे रोंएं से परेशान हैं, तो आप इन हैक्स को अपनाकर उन्हें आसानी से हटा सकती हैं।

साफ करने का तरीका बदले
अगर ऊनी कपड़ों को ठीक से साफ किया जाए, तो रुंएं की परेशानी से बचाया जा सकता है। इसके लिए कपड़े में लगे टैग को ध्यान से पढ़ें। अक्सर उस टैग में लिखा होता है कि ऊनी कपड़े को साफ करने के लिए किस डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए और किस डिटर्जेंट का नहीं। कई बार गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से ऊनी कपड़ों से रोंएं निकलने लगते हैं। ये भी ध्यान रखें कि वॉशिंग मशीन में किस टेम्परेचर पर साफ करना होता है।

पहनकर कभी न सोएं
कई लोग ऊनी कपड़े पहने के ही सो जाते हैं, और बाद में शिकायत करते हैं कि कपड़े में रोंएं अधिक हो गए हैं। जी हां, कई बार आप जब अजनाने में भी ऊनी कपड़े पहनकर सोते हैं, तो उनमें रोंएं निकलने लगते हैं। पहनकर सोने से कई बार ऊनी कपड़े की चमक भी गायब हो जाती हैं। इसलिए आप जब भी ऊनी कपड़े पहनकर सोने के लिए जाए, तो इसका ज़रूर ध्यान रखें।

कंघी का करें इस्तेमाल
जी हां, कंघी की मदद से भी आप किसी भी ऊनी कपड़े के से रोंएं को आसानी से निकाल सकती हैं। कंघी से रोंएं आसानी से निकल भी जाते हैं, पहले जैसा चमक भी उठते हैं ऊनी कपड़े। इसके लिए आप फोटो में देखकर आसानी से रोंएं को निकाल सकती हैं। इसकी तरह आप रेजर के इस्तेमाल से भी ऊनी कपड़े से रोंएं को निकाल सकती हैं। लेकिन, रेजर से निकालते समय अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती क्यूंकि, कभी-कभी रेजर से ऊनी पकड़े की धागे कट भी जाते हैं। इसके लिए आप सॉफ्ट हाथों से आराम से निकाल सकती हैं।

लिंट रिमूवर का करें इस्तेमाल
ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने का सबसे आसान तरीका है लिंट रिमूवर की मदद से हटाना। इसके लिए आप बाज़ार से लिंट रिमूवर खरीदकर लाए और पकड़े पर रखकर प्रेस करते हुए सभी रोंएं को आसानी से हटा लें। बाज़ार में आजकल कई तरह के लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं। कई लोग खुरदरे पत्थर को भी ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
