Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कीड़ों से दूर अपने पौधों को ऐसे रखें हरा भरा
पेड़ पौधों को उचित देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी सही देखभाल न हो तो यह सुखने और मुरझाने लगते हैं। इसके अलावा कीड़े लगने की वजह से इनकी जड़े खराब होने लगती है। वैसे बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के पास इस तरह की समस्याओं से निपटने के ढेरों तरीके होते हैं। ऐसे ही कुछ आसान और बेहतर उपाय हम यहां इस लेख में आपको बताएंगे। अगर आपके पौधों में भी कीड़े लग रहे हैं तो उन्हें बचाने के लिए आप नीचे दिए हुए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। कम खर्च में ही आप अपने गार्डन को सुंदर और हरा भरा रख सकते हैं।

नीम के पानी का स्प्रे
नीम की पत्तियों के अनगिनत फायदे होते हैं। यह कीटनाशक होते हैं। आप नीम के पत्ते अनाज और कपड़ों के बीच भी रख सकते हैं। अगर आपके पौधे में कीड़े लग गए हैं तो आप नीम की पत्तियों को उबाल कर उसका पानी हर हफ्ते पौधे की जड़ में डालें। आप चाहें तो उबले हुए नीम के पानी का पौधों पर स्प्रे भी कर सकते हैं।

दालचीनी से दूर रहेंगे कीड़े
दालचीनी केवल एक गरम मसाला नहीं है बल्कि यह अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज़ के लिए भी जाना जाता है। छोटे और नए पौधों को बचाने के लिए आप दालचीनी के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कीड़े नज़र आ रहे हैं तो आप पौधों पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें।

पानी में हिंग मिलाकर डालें
सिर्फ एक चुटकी हिंग आपके पौधों को कीड़ों से सुरक्षित रख सकता है। जी हां इसके लिए आपको केवल एक गिलास पानी में एक चुटकी हिंग डालकर करीब 2 से 3 घंटे तक छोड़ना होगा। इसके बाद आप पानी को छानकर उसका इस्तेमाल पौधों पर कर सकते हैं।

नमक भी है असरदार
जिस तरह बिना नमक के खाने का स्वाद अधूरा रहता है, ठीक उसी तरह पौधों के लिए नमक बहुत ही फायदेमंद होता है। नमक को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से पौधे हरे भरे रहेंगे। यह मैग्नीशियम को बढ़ाता है और पौधों को पोषक तत्वों को लेने में भी सहायता करता है।

बेकिंग सोडा से बनाएं फंगीसाइड
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई तरह के पौधों पर किया जा सकता है और यह बेहद असरदार भी होता है। यह पौधों को फंगल बीमारियों और कीड़ों से दूर रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
