Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
फूलों का है शौक तो पेरेनियल गार्डनिंग से ऐसे करें अच्छी कमाई
हमारे देश में किसी भी देवी देवता की पूजा बिना फूलों की अधूरी होती है। कहतें है कि फूलों से भगवान प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भी मिलता है। फूलों से न सिर्फ मन प्रसन्न रहता है बल्कि हमारे आस पास का वातावरण भी पॉजिटिव रहता है। पूजा पाठ के अलावा हम फूलों का प्रयोग अपने घर को सजाने के लिए भी करते हैं। शादी ब्याह के खास मौकों पर भी फूलों की अच्छी खासी सजावाट देखने को मिलती है।
कुछ लोगों को बागवानी का शौक होता है और वे अपने घर पर ही तरह तरह के फूल उगाना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग अपने इस शौक को अपना व्यापार भी बना लेते हैं। जी हां फूलों की डिमांड हमेशा रहती है, ऐसे में आप मौसम के अनुसार घर पर फूल उगाकर उन्हें बाजार में बेच सकते हैं या फिर आप अपने बगीचे में उन फूलों को लगा सकते हैं तो पूरे साल उगते हो। आज के जमाने में आप पेरेनियल गार्डनिंग (Perennial Gardening) से बढ़िया पैसा कमा सकते हैं।
तो चलिए आपको पेरेनियल गार्डनिंग के बारे में बताते हैं।

सबका पसंदीदा गुलाब
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे गुलाब का फूल नापसंद हो। गुलाब कई रंग के होते हैं लाल, गुलाबी, सफेद, पीला आदि। यह साल भर खिलने वाला फूल है। आप अपने बगीचे में देसी और कश्मीरी गुलाब का पौधा लगा सकते हैं और बाजार में इन्हें बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

चमेली की खुशबू से महक उठेगा आपका घर आंगन
चमेली का फूल अपनी खुशबू के लिए ही जाना जाता है। इस बराहमासी फूल की डिमांड अधिक है। पूजा पाठ के अलावा इसकी बिक्री शादी ब्याह में भी आप कर सकते हैं। चमेली के फूलों का इस्तेमाल इत्र बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इससे हेयर ऑयल भी बनता है। चमेली के फूल में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

पूजा पाठ में ज्यादा इस्तेमाल होता है गुड़हल
कई लोग गुड़हल की खेती करते हैं और यह उनकी कमाई का अच्छा जरिया भी होता है। गुड़हल का फूल पूजा पाठ के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूल अलग अलग रंगों के होते हैं। यह पूरे साल खिलता है इसलिए लोग इसे अपने घरों में पूजा के लिए भी लगाना पसंद करते हैं।

बेहद खूबसूरत होता है अपराजिता
अपराजिता का फूल बहुत ही सुंदर होता है। इसका फूल सफेद और नीले रंग का होता है। माना जाता है कि यह फूल शिव जी को बेहद प्रिय है इसलिए लोग इसका इस्तेमाल उनकी पूजा में जरूर करते हैं।

हर तरह की जल वायु में बढ़ता है एक्सोरा
एक्सोरा के फूल लाल, पीले और चमकीले नारंगी रंगों में खिलते हैं। यह दिखने में भी काफी अच्छे होते हैं। इस पौधे को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है। यह हर तरह की जलवायु में बढ़ता है। इसका प्रयोग साज सजावट के लिए अधिक किया जाता है। दक्षिण भारत की महिलाएं इसके फूलों का गजरा लगाना बेहद पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
