Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिर्फ नाखून को अट्रेक्टिव लुक नहीं देते हैं नेल पॉलिश, कई घरेलू काम में करते हैं मदद
हर लड़की अपनी नाखूनो को अट्रेक्टिव और सुंदर बनाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। ड्रेस की मैचिंग करनी हो या नेल्स को एलिगेंट लुक देना हो तो लड़कियां नेलपेंट्स के साथ बिल्कुल भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नाखूनों को सुंदर बनाने के अलावा भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए आपको बताते हैं-

मच्छर काटने पर लगाएं
अगर मच्छर काट ले तो आप एक काम कर सकते हो कि उस पर ट्रांसपैरेंट नेल पॉलिश लगाएं इससे खुजली पर तुरंत राहत मिलेगी।

नेल पेंट से सुरक्षित रहेगी जूलरी
जूलरी अगर काली पड़े जाए या उसे पहनने की वजह से स्किन पर एलर्जी हो जाए तो फिर स्किन के संपर्क में आने वाले जूलरी के हिस्से पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश लगा दें। इससे जूलरी भी सेफ रहेगी और काली नहीं पड़ेगी। न ही उससे स्किन पर किसी तरह की एलर्जी होगी।

नेल पॉलिश से बनाएं मैचिंग जूलरी
ऑफिस या कहीं घूमने जा रही हैं और आपके पास ड्रेस से मैच करती हुई जूलरी नहीं है तो फिर ड्रेस से मैच कर नेल पॉलिश लें और जूलरी को ड्रेस के कलर के मुताबिक पेंट कर लें। बस आपकी मैचिंग जूलरी तैयार है।

खराब हैंगर को करे ठीक
अगर कपड़े टांगने वाले हैंगर खराब हो गए हैं और उनसे कपड़े खराब हो रहे हैं तो फिर उन्हें फेंकें नहीं बल्कि उन पर नेल पॉलिश लगाएं। इससे वे सुदंर भी लगेंगे और कपड़े भी खराब नहीं होंगे।

बटन को टूटनें से बचाएं
ऐसा भी होता है कि जब ड्रेस या शर्ट का बटन टूट जाता है। अगर यह कहीं बाहर किसी के सामने हो तो शर्मिंदा होना पड़ता है। बटन को बार-बार टूटने से बचाने के लिए बटन पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश की एक परत लगा लें। इससे वे नहीं टूटेंगे। लेकिन कपड़े धोने के बाद यह पेंट छूट जाता है। इसलिए जब भी कपड़े पहनें तो उनके बटन पर नेल पेंट का एक कोट लगा लें।

पेंच ढीले हों तो लगाएं नेल पॉलिश
कई बार ऐसा होता है कि टूल बॉक्स के पेंच ढीले हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पेंच को कसने के बाद उन पर नेल पॉलिश का कोट लगा दें। इससे व न तो कभी ढीले होंगे और न ही गिरेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
