Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Tulsi Plant Care Tips: गर्मी का मौसम आते ही सूखने लगा आपका तुलसी का पौधा, इन टिप्स की मदद से करें देखऱेख

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व हम सभी अच्छे से जानते हैं। हम सभी के घर में भी तुलसी का पौधा होगा, जिस पर रोजाना हमारी मम्मी, दादी जल अर्पित करती होंगी। हिंदू शास्त्रों को मुताबिक घर में अंगन में तुलसी के पौधे को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। जिसका उपयोग कई बीमारी के इलाज में भी किया जाता है। लेकिन कई बार ये पौधा आपके घर में सही देखभाल न मिलने के कारण रखें-रखें ही सुखने लगता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तुलसी के सुख रहे पौधे में एक बार फिर जान डाल सकते हैं। इन टिप्स को आप अपने खिले तुलसी के पौधे को वैसी ही संभल कर भी रख सकते हैं।
सुखते तुलसी के पौधे का ऐसे करें बचाव
1. तुलसी के पौधे में पानी डालते समय एक उचित मात्रा का ध्यान रखें। न बहुत कम पानी पौधे में डालें और न ही बहुत ज्यादा पानी डालें। पौधे में ज्यादा मात्रा में पानी डालने से पौधा जल्दी मर सकता है। कम मात्रा में पानी डालने से पौधा फिर भी थोड़ा सही रह सकता है, लेकिन ज्यादा पानी डालने से पौधा बहुत जल्दी खराब होने लगता है।
2. कई लोग तुलसी के पौधे की सुखी पत्तियां काट कर उसी के पौधे में डाल देते हैं। लेकिन अगर आप अपने पौधे की मिट्टी को साफ सुथरा नहीं रखते हैं तो इस कारण भी आपका पौधा जल्दी सुख सकता है। आप महीने में 2 से 3 बार मिट्टी को खोदकर ऊपर नीचे करें। और इसमें खाद्य जरूर डालें।
3. तुलसी के पौधे में डालने के लिए आप अच्छी क्वालिटी का ही खाद्य इस्तेमाल में लाएं। आपका खाद्य पूरी तरह नेचुरल और जैविक होनी चाहिए। आप चाहे तो घर पर ही नीम के पत्तों और गाय के गोबर को सूखाकर अपने नेचुरल खाद्य तैयार कर सकते हैं।
4. तुलसी के गमले को बार बार बदलने नहीं चाहिए। इसलिए आप इसे किसी बड़े, चौड़े और मजबूत गमले में ही लगाएं। गमले के नीचे छेद करें और खाद्य डालने के बाद मिट्टी के साथ अपने तुलसी के पौधे को उसमें डाले।
5. तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी का दिन छोड़कर अन्य सभी दिन पानी डालें। ऐसी मान्यता है कि तुलसी मां इन दो दिन ठाकुरजी यानि भगवान कृष्णा के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए इन दो दिनों के अलावा आप रोजाना तुलसी के पौधे में पानी जरूर डालें।
6. तुलसी के पौधे की मंजरियों को समय-समय पर तोड़कर अलग करते रहें। क्योंकि मंजरियां जल्दी सुख जाती हैं, जिस कारण आपका पौधा भी सुख सकता है। इसलिए इनके सुखते ही या मुर्झाते ही इसे अपने पौधे से अलग कर लें।
7. तुलसी के पौधे के आस-पास गंदा पानी और गिले कपड़ों से दूर रखें। धूले हुए कपड़ों में साबुन और निरमें की महक के साथ उससे निकलने वाले पानी में केमिकल भी रहते हैं जो आपके पौधे को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है।
8. बदलते मौसम का असर भी आपके तुलसी के पौधे पर नजर आ सकता है। ज्यादा ठंड या गर्मी से भी तुलसी का पौधा सुख सकता है। इसलिए आप इसे मौसम की मार से बचाएं। आप अपने तुलसी के पौधे को लाल रंग के कपड़े से भी लपेट सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
