Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
होटल टॉवल जैसी चाहिए सफेद और मुलायम तौलिए? तो ट्राय करें ये 5 कमाल के टिप्स
जब भी हम होटल में रुकते हैं तो सफेद चमचमाते तौलिए को देखकर दंग रह जाते हैं कि आखिर कैसे होटल वाले सफेद तौलिए को सफेद बनाकर रखते हैं जबकि सफेद टॉवेल बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। इन्हें देखकर एक न एक बार दिमाग में जरूर आता है कि हमारा तौलिया इतना साफ क्यों नहीं हो पाता है।
दरअसल, होटलों में इस्तेमाल होने वाले तौलियों की चमक बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखकर धोया जाता है। आप अपने घर के तौलियों को होटल टॉवेल जैसा सॉफ्ट और साफ करना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। आपको बताते हैं तौलिये को होटल जैसा क्लीन घर पर किस तरह कर सकते हैं?

अच्छी क्वालिटी के डिटर्जेंट इस्तेमाल में लें
तौलिए को साफ करने के लिए अच्छी क्वालिटी के डिटर्जेंट का उपयोग करें तो इससे तौलिये में चमक बनी रहेगी और क्वॉलिटी भी नहीं खराब होगी।
ब्लीच का उपयोग
सफेद तौलिए को धोने के लिए हमेशा ब्लीच का ही उपयोग करें। यह तौलिए की सफेद को मैंटेन रखने में मदद करता है और अगर तौलिया रंगीन हैं तो कलर-सेफ ब्लीच का उपयोग करना बेहतर रहेगा।
गर्म पानी का उपयोग करें
जरूरी बात तौलिए को गरम पानी में धोएं। गरम पानी से आसानी से गंदगी और बैक्टीरिया हट जाते हैं। यही नहीं, इससे कपड़े जल्दी साफ हो जाते हैं।
फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल
तौलिए को मुलायम और फ्रेश बनाए रखने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर का उपयोग करें। इसके इस्तेमाल से तौलिये में ताजगी और खुशबू बनी रहती है।
बेकिंग सोडा और सिरके का करें इस्तेमाल
अगर आप इनकी सफाई के दौरान एक कप बेकिंग सोडा या एक कप सिरके का इस्तकेमाल करते हैं, तो तौलिये की दुर्गंध को दूर होने केसाथ ही तौलिए का फ्रेबिक मुलायम बना रहता है।
अच्छे से सुखाएं
तौलिए को पूरी तरह सुखाने के लिए ड्रायर का उपयोग करें अगर आप ड्रायर का उपयोग नहीं करते हैं तो तीखी धूप में तौलिए को सुखाएं। इससे ये अच्छी तरह सूखेंगे और तौलिए एकदम नए जैसे फ्रेश लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
