Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
जले कुकर को बदलने का हो रहा है मन, तो ये ट्रिक्स अपनाकर दोबारा पाए नए जैसी चमक
हर भारतीय किचन में खाना बनाने के लिए कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। चाहे सब्जी बनानी हो या चावल, इसमें बनी हर डिश मिनटों में और टेस्टी बनती है। ज्यादातर घरों में एल्यूमिनियम और स्टील दोनों तरह के कुकर उपयोग में लिए जाते है। लेकिन परेशानी तब होती है जब इस्तेमाल के साथ कुकर पर दाग बन जाते है। जो हमारे किचन की शोभा बिगाड़ देते है।
दरअसल, गैस पर ज्यादा देर चढ़ा होने के कारण इस पर जलने के काले निशान आने लगते हैं। साथ ही मसालों के कारण कुकर की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में ना चाहते हुए भी कुकर बदलना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुकर को घर में ही आसानी से साफ किया जा सकता है। आइए जानते है कैसे-

गर्म पानी
जले हुए प्रेशर कुकर को गर्म पानी से साफ करना आसान है। इसके लिए कुकर में पानी इतना भरें कि जला हुआ हिस्से पूरी तरह से कवर हो जाए। फिर कुकर को गैस बर्नर पर रखें और पानी को उबाल लें। धीमी आंच में इसे 15-20 मिनट तक उबलने दें। फिर गैस बंद कर पानी को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि इसे आप अच्छे से पकड़ पाए। फिर पानी को सावधानी से निकालें। और लकड़ी के चम्मच या स्पैटुला का उपयोग करके जले हुए भोजन को खुरचें। ध्यान रहें, कुकर को खरोंच से बचाने के लिए मैटल के बर्तनों का उपयोग करने से बचें। बचे हुए अवशेषों को हटाने के लिए कुकर को डिश सोप और नॉन-अब्रेसिव स्क्रबर से साफ करें। अगर इतना करने के बाद भी कुकर साफ नहीं हुआ हो तो इस प्रक्रिया को फिर से दोहराए या रगड़ने से पहले कुकर को रात भर पानी में भिगोकर रखें।
नींबू
नींबू की मदद से भी जले हुए कुकर को साफ किया जा सकता है। इसके लिए कुकर में 2-3 नींबू काटकर उनका रस निचोड़ें। नींबू के छिलकों को फेंके नहीं , बल्कि उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें भी कुकर में डालें। फिर जले हुए हिस्सों को ढकने के लिए कुकर में पर्याप्त पानी भरें। और धीमी आंच पर नींबू पानी को 20-30 मिनट तक उबलने दें। फिर पानी को ठंडा कर उसे बाहर निकालें। इसके बाद लकड़ी के चम्मच या स्पैटुला का उपयोग करके धीरे-धीरे जले हुए भोजन को खुरचें। फिर कुकर को डिश सोप और नॉन-अब्रेसिव स्क्रबर से धोए ताकि बचा हुआ अवशेष निकल जाए। फिर कुकर को साफ पानी से अच्छे से धो लें।
कॉर्न फ्लोर
एक कटोरे में, कुछ चम्मच कॉर्न फ्लोर को पर्याप्त पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाए। फिर कुकर के अंदर जले हुए हिस्सों पर कॉर्न फ्लोर का पेस्ट फैलाकर करीब 30 मिनट तक लगा रखें। पेस्ट के कुछ देर तक रहने के बाद, कुकर में इतना पानी डालें कि जले हुए हिस्से ढक जाएं। फिर आंच कम करके 15-20 मिनट तक इस पानी को उबलने दें। फिर पानी ठंडा कर उसे बाहर निकालें और लकड़ी के चम्मच या स्पैटुला का उपयोग करके उसे खुरचे। फिर कुकर को डिश सोप और नॉन-अब्रेसिव स्क्रबर से धोए।
बेकिंग सोडा
अगर आपके प्रेशर कुकर में पिछले इस्तेमाल से ही नहीं बल्कि लंबे समय से भोजन के अवशेष पड़े हैं, तो उसे गैस पर रखने से पहले पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। इसे कम से कम एक घंटे तक उबलने दें। ठंडा होने के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से आपका कुकर फिर से नए जैसा दिखने लगेगा।
प्याज़
अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप जिद्दी दागों से निपटने के लिए प्याज़ के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में कुछ प्याज़ के छिलके इस तरह ड़ालें कि वे कुकर के अंदर दाग वाली जगह को ढक लें। इसके बाद पानी को तेज़ आंच पर आधे घंटे तक उबालें, फिर कुकर को हमेशा की तरह धो लें। फिर देखिए कुकर से दाग पूरी तरह हट जाएंगे।
.



Click it and Unblock the Notifications
