Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कीड़े वाली फूलगोभी की पहचान कैसे करें? इन आसान टिप्स से मिनटों में लग जाएगा पता
Cauliflower Worms: सर्दियों आते ही बाजारों में मौसमी सब्जियां आने लगती हैं। इन्हीं में से एक सब्जी है फूलगोभी। जी हां, फूलगोभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होती है और यह सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब्जी भी होती है। किसी को फूलगोभी की सब्जी बनाकर खाना पसंद होता है, तो कोई इसे पकोड़े या पराठों के रूप में खाना पसंद करता है। लेकिन कुछ लोग गोभी खाने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि इसमें कीड़े निकल आते हैं। कई बार गोभी बाहर से साफ-सुथरी दिखती है, लेकिन काटने पर अंदर से कीड़े निकल आते हैं। ऐसे में, सवाल यह है कि आखिर कीड़े वाली गोभी की पहचान कैसे करें? अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कीड़े वाली गोभी की पहचान कैसे कर सकते हैं -

गोभी के फूल से लगाएं पता
अगर आप साफ और बिना कीड़े वाली गोभी खरीदना चाहते हैं, तो इसे पता लगाने का एक बेहद ही आसान तरीका है। इसके लिए मार्केट में उस गोभी का चयन करें, जिसमें फूलगोभी के बीच में ज्यादा गैप ना हो। जी हां, जिस गोभी के बीच में फूलों में ज्यादा गैप होता है, उनमें कीड़े लगने की समस्या ज्यादा होती है वहीं, जिस गोभी में फूल आपस में चिपके रहते हैं, उसमें कीड़े कम होते हैं।
गोभी के डंठल से करें पहचान
कीड़े वाली गोभी का पता लगाने का एक दूसरा तरीका उसके डंठल से उसकी पहचान करना है। जी हां, अगर आप मार्केट से गोभी खरीद रहे हैं, तो गोभी को उल्टी करके उसके डंठल को सबसे पहले चेक करें। अगर डंठल बहुत ज्यादा खोखले हैं, तो समझ जाइए गोभी में कीड़ा है।
पत्तों की फ्रेशनेस से लगाएं पता
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि गोभी में कीड़ा है या नहीं तो आप गोभी के पत्तों से भी यह आसानी से पता लगा सकते हैं। अगर गोभी के पत्ते पीले पड़ गए हैं या बहुत ज्यादा मुरझा गए हैं, तो समझ जाइए गोभी में कीड़ा लग गया है और अब यह फ्रेश नहीं है। वहीं, जिस गोभी के पत्ते एकदम ताजे और तने से जुड़े होते हैं, उसमें कीड़े होने की संभावना काफी कम होती है।
सफेद रंग की गोभी खरीदें
वैसे तो गोभी का रंग सफेद ही होता है। लेकिन अगर इसमें हल्का सा भी पीलापन पड़ गया है, तो इसे खरीदने की गलती ना करें। क्योंकि बहुत अधिक संभावना है कि मुरझाई हुई गोभी के रंग में बदलाव होने से उसमें कीड़े लग सकते हैं। इसके अलावा, अगर गोभी पर काले दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो उसे न खरीदें। मार्केट से हमेशा केवल उसी गोभी का चयन करें, जो दूध जैसी सफेद हो।



Click it and Unblock the Notifications
