Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
चीनी के डिब्बे के अंदर तक पहुंच जाती है लाल-काली चींटियां, इस आसान तरीके से इस परेशानी से निजात पाएं
How to keep sugar safe from ants : जहां भी मीठी चीज रखी होती है वहां पर चीटियां जरुर पहुंच जाती है। अक्सर हम रसोई में चीनी का डिब्बा खोलते है पर देखते है की डिब्बे में चींटी लग गयी है।
अगर आप भी मीठी चीजों में हो रही चींटियों से काफी परेशान है, तो अपनाएं ये उपाय इनसे चींटियां बिल्कुल भी न लगेगी। आज हम आपको इस समस्या का समाधान बता रहे है।

एयर कंटेनर का करें इस्तेमाल
इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी खाने का टुकड़ा या मीठा नाश्ता बाहर न छोड़ें। चींटियाँ हमेशा शक्तिशाली खाद्य स्रोतों की तलाश में रहती हैं, और वे भोजन के लिए अधिकांश स्थानों तक पहुँच सकती हैं। एक तरीका यह है कि इसे पूरी तरह से साफ रखें, खासकर अपने पेंट्री, किचन, फूड स्टोरेज सेक्शन, बर्तन और डाइनिंग टेबल में। सुनिश्चित करें कि जार का ढक्कन जहां आप खाना स्टोर करते हैं, कसकर बंद है, और अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरटाइट कंटेनरों का चयन करें।
लौंग का करें प्रयोग
चींटियों को चीनी से दूर रखने के लिए लौंग का प्रयोग करें। लौंग में प्राकृतिक तौर पर एक बहुत ही गहरी व अलग खुशबु होती है जो कि चींटियों को चीनी या मीठे से अलग रखने में मदद करती है। लौंग का प्रयोग करके चीनी से चींटी कैसे हटाएं इसके लिए हम दो तरह से लौंग का प्रयोग कर सकते हैं।
सिरके की खुशबू से चीटियां भगाए
सिरके की खुशबू भी चीटियों को बिल्कुल नहीं पसंद है। इसलिए जिस जगह पर मीठी चीजें रखी हों वहां पर सिरके से पोछा लगा दीजिए। उसके बाद कम से कम एक हफ्ते तक चीटियां उस जगह की ओर नहीं जाएंगी।
नींबू के छिलको से
चींटी को भगाने के लिए चीनी या मीठी की चीजों के बर्तन में नींबू का छिलका डाल दें। आप चाहे तो नींबू के छिलके को सुखाकर भी रख सकती है, बस इसमे से नींबू की खुशबू आनी चाहिए।
हल्दी
हल्दी की तासीर भी गर्म व लौंग की तरह ही एक अलग तेज महक वाली होती है। इससे चींटियों को भगाने के लिए हल्दी को दो तरीकों से यूज कर सकते हैं। पहला चीनी के बर्तन में साबुत हल्दी के कुछ टुकड़े डाल दें। साबुत हल्दी के टुकड़ों को चीनी के बर्तन में एक कपड़े में डालकर दें। दूसरा तरीका है कि चींटियों को दूर भगाने के लिए हल्दी पाउडर से चीनी के बर्तन के चारों तरफ एक गोल लाइन बना देना।
पानी के बाउल में रखें डिब्बे
बस एक कटोरा लें जिसमें आपका चीनी का कटोरा आसानी से समा सके, उसमें इतना पानी डालें कि आपके चीनी के डिब्बे की सभी सीमाएं ढक जाएं। और बस अपना चीनी का डिब्बा इस कटोरे में रखें और बस इतना ही। कोई भी चींटीआपके चीनी के डिब्बे के करीब नहीं आएगी क्योंकि वे तैर नहीं सकतीं।



Click it and Unblock the Notifications
