Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घर पर बनाए पार्लर जैसी टेस्टी आइसक्रीम, बच्चे उंगलियां चाटते ही रह जाएंगे
आइसक्रीम का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान छा जाती है। गर्मी का मौसम हो और घर में लोग आइसक्रीम ना खाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग आइसक्रीम खाने के लिए उसे बाजार से खरीदकर लाते हैं। ऐसे में ना केवल उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं, बल्कि कई बार आइसक्रीम में केमिकल्स को मिक्स किया जाता है।
इतना ही नहीं, बाजार में आपको केवल कुछ तरह की ही आइसक्रीम मिलती है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप घर पर ही आइसक्रीम तैयार करें। घर पर आप अपने टेस्ट के अनुसार आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं और आपको हर बार एक नया फ्लेवर टेस्ट करने का मौका मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में घर पर ही कुछ आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

बनाएं चॉकलेट और केले की आइसक्रीम
चॉकलेट खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। इसमें आप केले को मिक्स करके एक डिलिशियस आइसक्रीम बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 4 फ्रोजन केले
• एक चौथाई कोको पाउडर
• 2 बड़े चम्मच पीनट बटर
• एक चौथाई गाय का दूध
आइसक्रीम बनाने का तरीका-
• सबसे पहले अपने ब्लेंडर में फ्रोजन केले, कोको पाउडर और पीनट बटर डालें।
• अब आप इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• इसके बाद आप 2 घंटे के लिए इसे फ्रीज करें।
मैंगो योगर्ट आइसक्रीम
गर्मी के मौसम में आम खाने का अलग ही स्वाद होता है। आप इसे दही के साथ मिक्स करके एक आइसक्रीम बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 2 कप दही
• 2 आम पका हुआ
• 2 बड़े चम्मच दूध में 1 चुटकी केसर को भिगोना
• 1 चुटकी इलायची पाउडर
• 2-3 चम्मच शहद
आइसक्रीम बनाने का तरीका-
• सबसे पहले आमों को छीलकर मोटा-मोटा काट लें और 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
• इस बीच, दही को मलमल के कपड़े से ढकी एक महीन छलनी में डालकर छान लें।
• मट्ठा इकट्ठा करने के लिए नीचे एक कटोरी रखें, और लगभग एक घंटे के लिए या दही से अतिरिक्त पानी निकल जाने तक अलग रख दें।
• अब फ्रोजन आम, केसर के साथ हंग कर्ड को ब्लेंडर में डालें और इलायची पाउडर डालें और एक चिकनी प्यूरी के रूप में ब्लेंड करें।
• अब इस मिश्रण को फ्रीज़र-सेफ बॉक्स में जमाएं। बॉक्स को ढक्कन से सील करें और 3 घंटे या लगभग जमने तक फ्रीज़ करें।
• अब इसे फ्रिज से निकालें और एक बार फिर से ब्लेंडर में ब्लेंड करें।
• इस प्रक्रिया को एक बार फिर दोहराएं।
• अब इसे जमने दें और फिर से मैंगो आइसक्रीम परोसने के लिए तैयार है।

बनाएं कोकोनट मिल्क आइसक्रीम
अगर आप वीगन हैं या फिर लैक्टोज इनटॉलरेंस हैं तो ऐसे में कोकोनट मिल्क की मदद से आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। नारियल के दूध का क्रीमी टेक्सचर आपकी क्रीम के टेस्ट को कई गुना बेहतर बनाता है।
आवश्यक सामग्री-
• 1.5 कप हैवी क्रीम
• तीन चौथाई कप पाउडर चीनी
• 1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
• 2 कप नारियल का दूध फुल फैट (ठंडा)
• आधा कैन कंडेस्ड मिल्क
• ⅛ चम्मच नारियल का एक्सट्रेक्ट
• आधा कप सूखा कसा हुआ नारियल
आइसक्रीम बनाने का तरीका-
• आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कोल्ड व्हिपिंग क्रीम, चीनी और वनीला एक्सट्रेक्ट डालें।
• एक हैंड ब्लेंडर का उपयोग करके क्रीम को तब तक फेंटें जब तक कि यह मात्रा में दोगुनी न हो जाए।
• एक अन्य बाउल में नारियल का दूध, कंडेस्ड मिल्क और नारियल का एक्सट्रेक्ट डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
• अब कुछ स्कूप क्रीम लें और नारियल के दूध व कंडेस्ड मिल्क के मिश्रण में मिलाएं।
• दो बैच में नारियल के दूध के मिश्रण को व्हीप्ड क्रीम में डालें। स्पैटुला फोल्ड का उपयोग तब तक करें जब तक कि यह पूरी तरह से शामिल न हो जाए। जितना संभव हो उतना हवा बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे करें।
• मिश्रण को एक कंटेनर में डालें।
• सतह पर क्लिंग रैप या बेकिंग पेपर का एक टुकड़ा रखें और धीरे से दबाएं।
• कंटेनर को ढक्कन या क्लिंग रैप से कसकर ढक दें। इसे कम से कम 8 घंटे के लिए फ्रीज करें।
• परोसने से पहले रैप को सतह से हटा दें।



Click it and Unblock the Notifications
