Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हर बार तलते हुए फट जाते हैं गुलाब जामुन, इन आसान ट्रिक्स से बनेंगे परफेक्ट गुलाब जामुन
गुलाब जामुन खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। अमूमन लोग इसे बाजार से लाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुकिंग करना काफी अच्छा लगता है और इसलिए वे कई अलग-अलग डिशेज को घर पर ही बनाते हैं।
हो सकता है कि आप भी अपने घर पर कुछ मीठा बनाना चाहते हों और ऐसे में आप गुलाब जामुन बना रहे हों। लेकिन हर बार वह तलते हुए फट जाते हों। तो ऐसे में आपके परेशान होने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, ऐसे कई आसान तरीके होते हैं, जिन्हें अगर गुलाब जामुन तलते हुए फॉलो करते हैं तो इससे वे फटते नहीं है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसे टेस्टी गुलाब जामुन बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

आटे पर दें ध्यान
जब आप गुलाब जामुन बना रहे हैं तो ऐसे में उसके आटे पर आपको विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने गुलाब जामुन आटा का किस तरह लगाते हैं, उस पर आपके गुलाब जामुन का टेस्ट व टेक्सचर निर्भर करता है। मसलन, अगर आपके द्वारा लगाया गया आटा बहुत अधिक चिपचिपा या बहुत सूखा है, तो ऐसे में तलते समय यह टूट सकता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका आटा गांठ रहित और स्मूथ होना चाहिए। आप चाहें तो गुलाब जामुन का आटा बनाते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग पाउडर, कॉर्नफ्लोर या अरारोट मिला सकते हैं ताकि यह टूटे नहीं।
शेप पर करें फोकस
गुलाब जामुन बनाते समय उसकी शेप पर भी फोकस करना चाहिए। कोशिश करें कि आपके गुलाब जामुन गोल या बेलनाकार हों। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इस तरह की शेप अच्छी तरह बाइंड हो जाती हैं और फिर इन्हें तलने में भी आसानी होती है। अक्सर हम गुलाब जामुन गोल तो बना लेते हैं, लेकिन उनमें छोटे क्रैक्स होते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे गुलाब जामुन तलते समय टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, जब आप इन बॉल्स को हथेली में रोल करते हैं तो उस दौरान थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए ताकि ये अच्छी तरह से बंध जाएं।
उपयुक्त तापमान
अगर आपको लगता है कि गेंदों को तेज आंच पर तलने से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे, तो आप गलत हैं। चाल धीरे-धीरे घी के तापमान को बढ़ाने की है, शुरुआती कुछ मिनटों के लिए कम और मध्यम के बीच बारी-बारी से। जैसे ही आप देखेंगे कि गुलाब जामुन का रंग गहरा हो गया है, तापमान को बढ़ाया जा सकता है।
बहुत अधिक हिलाने से बचें
जब आप गुलाब जामुन को तलने के लिए कड़ाही में डालते हैं तो उस दौरान आपको इसे बहुत अधिक हिलाने से बचना चाहिए। कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जब भी कुछ तलने के लिए कड़ाही में डालते हैं तो उसे बार-बार चलाते हैं। लेकिन अगर आप गुलाब जामुन तलते हुए उसे डालते हैं तो इससे वे फट भी सकते हैं।
देर तक चाशनी में ना भिगोएं
गुलाब जामुन तलने के बाद बारी आती है उन्हें चीनी की चाशनी में डुबोना की। कुछ लोग गुलाब जामुन तलने के बाद उन्हें चाशनी में डुबोकर ऐसे ही छोड़ देते हैं। शायद आप इस पर ध्यान ना दें, लेकिन इससे आपके गुलाब जामुन बाजार जैसे नहीं रहते हैं। बॉल्स को ज्यादा देर तक चाशनी में रखने से उनका टेक्सचर खराब हो सकता है और वो टूट भी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
