Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
लंबे समय तक सेब रहेंगे फ्रेश, कुछ इस तरह करें स्टोर
Store apples in this way for a long time : पैनकेक से लेकर स्मूदी तक, टार्ट से लेकर टॉपिंग पोर्क चॉप तक, सेब का यूज़ करके हम किसी भी डिश को हेल्दी और टेस्टी बना सकते है। यही कारण है कि अधिकांश लोग जब भी फ्रूट मार्केट जाते है तो सेब खरीदकर जरूर लाते है।
हालांकि, इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखना एक बड़ा चैलेंज है। क्यूंकि दूसरे फल और सब्जियों पास में रखने से ये जल्दी खराब हो जाते है। तो, यहां हम आपको सेब को लंबे समय तक स्टोर करने के आसान तरीके बता रहे है।

सही सेब कैसे चुनें
अपने फ्रेश सेबों की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए, सबसे जरूरी है समझदारी से खरीदारी करना। तो ऐसे सेब चुनें, जो हार्ड हो और जिस पर कोई तरह के दाग-धब्बें ना हो। दरअसल, दाग वाली या कटीफटी स्कीन वाली सेब एथिलीन गैस के प्रोडक्शन को तेज कर सकती है, जिससे उसके आसपास कई अलग-अलग फल और सब्जियां, बल्कि बाकी सेब भी तेजी से खराब हो जाते हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि सेब़ खरीदते समय आप इस बात का विशेष ध्यान रखें।
सेब को स्टोर कैसे करें
किसी भी बैक्टीरिया या फंगल ग्रोथ को बढ़ावा देने से बचने के लिए सेब को तब तक न धोएं जब तक आप उसे नहीं खा रहे। इससे अच्छा है कि आप बिना धुले सेबों को रूट सेलर सेटिंग में स्टोर करें। इलेक्ट्रिशिटी की शुरूआत होने से पहले, मनुष्य अपने फ्रेश भोजन की लाइफ बढ़ाने के लिए इस टेक्नीकल-फ्री टेक्नीक पर निर्भर थे। ऐसा वातावरण फिर से बनाने के लिए, बिना धोए, साबुत सेबों को कुछ इस प्रकार स्टोर करें।
- ठंड: सामान्यत:, फ्रिज में लगभग 32° से 40° फ़ारेनहाइट पर सेब को रखें। ये मत सोचिए, कि ज्यादा ठंड से सेब खराब हो जाएगी। बस उन्हें 29° फ़ारेनहाइट से ऊपर रखें।
- हवा: सेब को खराब होने से बचाने के लिए एयर सर्कुलेशन महत्वपूर्ण है, जो फफूंदी को ट्रिगर कर सकता है। एक्सपर्टस का मानना है कि एथिलीन गैस के प्रसार को सीमित करने के लिए उन्हें अलग-अलग प्लास्टिक बैग में लपेटें या अलग-अलग छोटे पेपर बैग में रखें।
- अंधेरा: रोशनी की वजह से भी सेब जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में इसे एक अंधेरे हयूमिड एरिया में यानि जहां हवा में आर्द्रता 80 से 95 प्रतिशत के बीच रखें। आप चाहें तो ठंडे क्षेत्र में सर्दियों के दौरान गेराज या तहखाना, या रेफ्रिजरेटर की कम खुलनी वाली रैक में स्टोर करें। अगर आपके घर में फ्रिज नहीं हैं, तो अपने घर में सबसे ठंडी जगह तलाशें।
कटे हुए सेबों को कैसे स्टोर करें
- सोच-समझकर खरीदारी करें। कॉस्मिक क्रिस्प और एनवी सेब को अन्य किस्मों की तुलना में बहुत धीरे-धीरे भूरा होते देखा गया है।
- सेब के आधे भाग या स्लाइस को स्टोर करने से पहले उन पर नींबू का रस छिड़कें; ये स्लाइस पर हवा के संपर्क के कारण होने वाले ऑक्सीकरण और भूरेपन को धीमा कर देगा।
- कटे हुए सेबों को एक ज़िप-टॉप बैग या एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रूट स्नैक्स का समय होने तक रेफ्रिजरेटर में रखें।
सेब को 6 महीने या अधिक समय तक कैसे स्टोर करें
• फ्रीजर में
• कैन
फ्रीज़ में रखने से सेब की सेल स्ट्रक्चर प्रभावित होती है और हर रेसिपी में हम इस तरह की सेब का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, जमे हुए सेब फ्रेश फलों के सलाद में इतने स्वादिष्ट नहीं लगेंगे। ऐसे में सेब को फ्लैश-फ्रीज़ करने के लिए, इसे काटें, डंठल और बीज हटा दें, और टुकड़ों को एक शीट पैन में ट्रांसफर करें। सेब के टुकड़ों को अलग रखें ताकि वे आपस में चिपके नहीं, फिर 2 घंटे के लिए या ठोस जमने तक फ्रीज में रखें। जमे हुए स्लाइस को ज़िप-टॉप फ्रीजर-सेफ प्लास्टिक बैग में रखें, फिर नाम और उस दिन की तारीख जोड़ें, फिर 6 महीने तक फ्रीज करें। ऐसा करने से आप उनका लंबे समय तक उपयोग कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
