Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कैसे सजाएं मोमबत्तियों को
चाहे वह फैमिली डिनर हो या शादी, धार्मिक अवसर हो या दिन भर की थकान के बाद बबल बाथ हो, मोमबत्तियां इन सब में चार चाँद लगा देती हैं। हालांकि, टेबल पर रखी एक खम्भे के आकार की मोमबत्ती से भी काम चल सकता है, पर इस कोमल चमचमाती हुई रौशनी को कई दिलचस्प अंदाज़ में विशेष रूप से दर्शाया जा सकता है।
क्रिसमस की सजावट
बड़े और रंगीन क्रिसमस बॉल्स को दिसम्बर तक धूल लगने के लिए छोड़ने से अच्छा है कि उसे मोमबत्ती के अच्छे प्रदर्शन में इस्तमाल किया जाए। ऐसी सजावट करें जो आपके घर के नेचुरल सेटिंग को उभारे। उदाहरण के लिए, अगर आपका घर दक्षिणी पश्चिमी ढंग से बना हो तो कॉपर और प्लम आभूषण का चयन करें। इन आभूषणों को बड़े शीशे के डोंगे में रखें या छिछली चौड़ी थाली में रखें। डोंगे के ऊपर छोटी मोमबत्तियां चिपका दें या डोंगे के बेस पर बड़े खम्भे जैसी मोमबत्तियां रख दें और इसे आभूषणों से घेर दें।

किताबें
मोमबत्ती प्रदर्शन जटिल या महंगा नहीं होना चाहिए। साहित्यिक वर्ग के लिए, किताबों का इस्तमाल कर मोमबत्ती का प्रदर्शन सही रहेगा। प्रदर्शन के लिए उन किताबों का इस्तमाल करें जो आपके स्टाइल और रूचि को दर्शाता हो और एक के ऊपर एक तीन किताबों को रखें। उसके बाद तीन अलग ऊंचाई के खम्भे के आकार की मोमबत्तियों को किताबों के ऊपर रखें। मोमबत्तियों के रंग का इस्तमाल कर किताब के विषय-वस्तु को बढायें। जैसे, लाल मोमबत्तियों को लेकर उसको साटन के लाल फीते से बाँध दें। इस प्रदर्शन को मुख्य रूप से कॉफ़ी टेबल, किताबों की अलमारी या एंड टेबल पर रखें।
तैरती हुई मोमबत्तियां
बगीचे के रूप वाला मोमबत्ती प्रदर्शन पानी पर आधारित जगहों पर सबसे अच्छा लगता है जैसे बाथरूम या किचन सिंक के पास की जगह। मोमबत्ती का बगीचा बनाने के लिए चाहिए एक शीशे का डोंगा, तैरने वाली मोमबत्तियां, पत्थर, नकली फूल और आपकी पसंद के दूसरे सजावटी सामान। एक बड़ा डोंगा या तीन अलग आकार के शीशे के बर्तन में पानी भर लें। डोंगे के बेस पर पत्थर की मदद से रेखा बना लें। बड़े, मुलायम और काले पत्थर या रंगीन शीशे का चुनाव करें। पानी में नकली फूल रखें और उसके ऊपर से तैरने वाली मोमबत्तियां भी रखें।
मंज़निता का पेड़
मिटटी के घरों के लिए मंज़निता की टहनियों का इस्तमाल कर अच्छा मोमबत्ती प्रदर्शन किया जा सकता है। एक गहरी लकड़ी की थाली में मंज़निता की टहनी को चिपका दें। थाली को पत्थर की मदद से घेर लें। छोटी टी कैंडल्स को लम्बे लटकने वाले मोमबत्ती होल्डर में डाल दें। फिर, मोमबत्तियों को पेड़ की टहनियों पर लटका दें। यह ध्यान रखें कि मोमबत्ती होल्डर इतने लम्बे हों ताकि पेड़ की टहनियों में आग न लग जाए।
शीशे का घड़ा
खाली बोतल को मोमबत्ती होल्डर की तरह इस्तमाल करें। अलग अलग आकार, साइज़ और रंग के घड़े चुनने के लिए पुरानी चीज़ें मिलने वाली दुकान या खुदरा दुकान छान मारें। कुछ बोतलों में हर्ब, जंगली फूल या समुद्री कांच डालें और बचे हुए बोतलों में मोमबत्तियां डालें। सभी बोतलों को सजावटी टाइल, ट्रे या थाल में रखें। जिस प्लेट में आप समुद्री कांच डली हुई बोतल रख रहे हैं उसमें सीप रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
