Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेड वाइन के जिद्दी दाग को हटाने का तरीका
कई बार डिनर पार्टी देने वाले मेजबान को और रेड वाइन के शौक़ीन लोगों को परेशान करने वाले रेड वाइन का सामना करना पड़ता है और यही दाग यदि आपकी दादी की प्राचीन सफेद मेज़पोश या आपके प्यारे सफेद सोफे पर गिर जाये तो? निश्चित रूप से यह आप के लिए एक सरदर्द होगा। इसीलिए इस जिद्दी दाग को हटाने का तरीका जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
हर कपडे पर दाग का अलग असर होता है अतः किस डिटर्जेंट से कौन सा दाग हटेगा यह नहीं कह सकते। कोई भी डिटर्जेंट रेड वाइन के दाग को हटाने की 100 प्रतिशत गारंटी नहीं लेता है। इसलिए आपको फटाफट एक्शन लेना जरूरी है और यह जानना भी जरूरी है कि कौन सा उत्पाद इसमें कारगर साबित होगा।

कपडे कि जांच करें
अपने गद्देदार सोफे पर कोई भी सफाई उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले, कपड़े की जांच जरूरी है। फर्नीचर के एक छोटे भाग पर आप उस उत्पाद का टेस्ट करें ताकि आप जानें कि कहीं रंग तो नहीं उतर रहा। यह टेस्ट करने के बाद दो से तीन घंटे तक प्रतीक्षा करें ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें कि सोफे पर कोई स्थायी प्रभाव तो नहीं पड़ा है। किसी भी उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले निर्माता के सफाई के तरीकों के विषय में जानकारी जरूर पढ़ें।
व्हाइट वाइन और नमक
नमक और फ्रिज में रखी व्हाइट वाइन आपके सफेद सोफे पर लगे रेड वाइन के दाग को हटाने का सबसे अच्छा विकल्प हो सकता ह। सबसे पहले दाग को सफेद कागज के तौलिये से पोंछ दें। इसके बाद दाग पर व्हाइट वाइन और ठंडा पानी छिड़क दें। नमक और व्हाइट वाइन और दाग पर लगायें। दाग को अवशोषित करने के लिए इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म पानी के 2 कप में 1 चम्मच डिटर्जेंट मिक्स कर लें और दाग लगी जगह पर लगायें। इसके बाद इसे शुष्क हवा दे और यदि आवश्यक हो तो आप ड्रायर से दो तीन बार ऐसा कर सकते हैं।
डिश डिटर्जेंट
अगर दाग पुराना हो जाए तो 1 चम्मच डिश डिटर्जेंट में 2 कप ठंडा पानी मिलाकर दाग पर डालें और सफेद कागज के तौलिये से दाग को पोंछ दें।



Click it and Unblock the Notifications
