Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
किचन के 5 गंदे राज़ और उनकी सफाई
ऐसा संभव है कि ऊपर से साफ सुथरा दिखने वाला किचन भी बैक्टीरिया और गंदगी का अड्डा हो। और यह बैक्टीरिया उन जगहों में भी पाए जा सकते हैं जहाँ आपने कभी सोचा भी न हो। यह जीवाणु आपके कटिंग बोर्ड या दराज के नॉब से आपके खाने के बर्तन में, फिर खाने में और अंत में आपके पाचन तंत्र तक काफी तेज़ी से फैलते हैं और आपको बिमार कर सकते हैं।
इन जीवाणुओं को खुली आँखों से देख पाना मुश्किल है इसलिए कई बार आपको लग सकता है कि क्या आपने अपने किचन को इन जीवाणुओं से मुक्त किया है या गंदगी को और फैला दिया है। घबराने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ी सी जानकारी और तैयारी से आप अपने किचन और उसमें रखे सामान को बैक्टीरिया मुक्त रख सकते हैं।

फ्रिज के दरवाज़े का हैंडल
फ्रिज के दरवाज़े के हैंडल पर ज़्यादातर समय मांस-मछली पर रहने वाले जीवाणु पाए जाते हैं। जैसे, अगर आप चिकन बना रहे हैं और उसके लिए आपको किसी समान की ज़रुरत है (जो दराज में है) तो उस हाथ से छूने पर आपने दराज़ के हैंडल पर और उसके अन्दर रखे बर्तन पर भी चिकन के कीटाणु डाल दिए। अपने किचन को दूषित होने से रोकने के लिए सबसे आसान तरीका है हाथ को धोना।

नल
खाना बनाने के लिए स्वच्छ पानी होना बहुत ज़रूरी है नहीं तो याद रखिये कि खाने को बनाने में अगर आप दूषित पानी का इस्तमाल करते हैं तो पानी में पाए जाने वाले जीवाणु आपके खाने में भी रहेंगे।

बर्तन पोछने का कपड़ा
ज़्यादातर लोग अपने बर्तन पोछने वाले कपड़े को कीटाणु मुक्त समझते हैं क्योंकि उनके अनुसार तो वह उससे सिर्फ अपने धुले हुए बर्तन और हाथ पोछ्ते हैं। पर जब बर्तन को सुखा लिया जाता है, कपड़ा गीला रह जाता है। किचन की गर्मी और नमी मिलकर जीवाणुओं के पैदा होने में मदद करते हैं।

स्पंज
सिर्फ इसलिए कि आप स्पंज के इस्तमाल से बर्तन धोते हैं इसका मतलब यह नहीं कि स्पंज साफ है। सबसे बड़ी भूल तब होती है जब लोग किचन सिंक को स्पंज से साफ करने के बाद काउंटर को साफ करने के लिए उसी स्पंज का इस्तमाल कर लेते हैं। इसका उपाय है कि आप नियमित रूप से नए स्पंज की खरीददारी करें जो ज्यादा महंगे नहीं आते।

सिंक की नाली
नाली के अन्दर का भाग कई बार गृहणियों द्वारा नज़रंदाज़ कर दिया जाता है। नाले की वह अँधेरी जगह बैक्टीरिया और फफूंद के जन्म लेने के लिए सही वातावरण बनाता है। अगर बैक्टीरिया न भी हों तो कॉकरोच और चींटियाँ आ सकती हैं। इन सबसे मुक्ति पाने के लिए सप्ताह में एक बार गर्म पानी सिंक में डालें।



Click it and Unblock the Notifications
